फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP High Court Roads turn into potholes accidents happen daily HC directs MLA to make non-applicant

MP High Court: सड़क हुई गड्ढों में तब्दील, रोजाना हो रहे हादसे, HC ने विधायक को दिए अनावेदक बनाने के निर्देश

Tue, 26 Sep 2023 10:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Sep 2023 10:02 PM IST
सार

MP High Court: सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिसके चलते रोजाना हादसे हो रहे हैं। ऐसे में जबलपुर हाईकोर्ट ने विधायक को अनावेदक बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
MP High Court Roads turn into potholes accidents happen daily HC directs MLA to make non-applicant
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर - फोटो : Social Media

विस्तार

कालोनी की सड़क गड्ढों में तब्दील हो जाने के कारण हाईकोर्ट में जनहित याचिका में माध्यम से चुनौती दी गई है। याचिका में कहा गया था कि खराब सड़क के कारण रोजाना दुर्घटनाएं घटित होती हैं। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ तथा जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए क्षेत्रीय विधायक को अनावेदक बनाने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


याकिचाकर्ता पंकज कुमार राय की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि कटनी में जबलपुर रोड में डन कालोनी स्थित है। कालोनी की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है और वहां बारिश का पानी भरा हुआ है। जर्जर सड़क के कारण रोजाना हादसे घटित होते रहते हैं, जिसके कारण कई व्यक्ति घायल हो गए हैं। सड़क निर्माण के लिए संबंधित अधिकारी और जन प्रतिनिधियों को अभ्यावेदन दिया गया। कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया था कि सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण कभी भी कोई गंभीर हादसा घटित हो सकता है। कालोनीवासियों को जान जोखिम में डालकर आवागमन के लिए जर्जर सड़क का प्रयोग करना पड़ रहा है। याचिका की सुनवाई करते हुए युगलपीठ ने आदेश जारी किए। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता मुकेश कुमार अग्रवाल तथा उत्कृष्ट अग्रवाल ने पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed