{"_id":"656d4daebd2902a6940989b3","slug":"mp-election-result-congress-won-8-out-of-13-tribal-assembly-seats-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election Result: आदिवासी 13 विधानसभा सीटों के नतीजे, आठ पर जीती कांग्रेस, पांच पर भाजपा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election Result: आदिवासी 13 विधानसभा सीटों के नतीजे, आठ पर जीती कांग्रेस, पांच पर भाजपा ने मारी बाजी
Mon, 04 Dec 2023 09:25 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 04 Dec 2023 09:25 AM IST
सार
MP Election Result: महाकौशल क्षेत्र में 13 विधानसभा सीट आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है। जिसमें से कांग्रेस ने आठ तथा भाजपा ने पांच सीट पर जीत दर्ज की। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 11 सीट पर तथा भाजपा ने दो सीट पर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
एमपी विधानसभा चुनाव 2023
- फोटो : अमर उजाला, जबलपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की सीहोरा विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा। कटनी की बड़वारा विधानसभा सीट भाजपा ने कांग्रेस से छीन ली। छिंदवाड़ा की तीनों सीट पर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा। इधर, मंडला की तीन सीट में कांग्रेस ने दो सीट पर जीत हासिल की। एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
2018 विधानसभा चुनाव का गणित
पिछले विधानसभा चुनाव में भी यही गणित था। सिवनी जिले की दो विधानसभा सीट में से एक-एक सीट कांग्रेस व भाजपा के खाते में गई। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। डिंडौरी जिले की दो विधानसभा सीट में से कांग्रेस व भाजपा ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। बालाघाट जिले की बैहर सीट पर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है।
विज्ञापन
