फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Madhya Pradesh: Rape victim was raped again, threatened to withdraw the case by making a video

Madhya Pradesh: रेप पीड़िता के साथ फिर किया गैंग रेप, वीडियो बनाकर केस वापस लेने की धमकी

Tue, 02 Aug 2022 08:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 02 Aug 2022 08:10 PM IST
सार

जबलपुर में रेप के आरोपी ने पीड़िता से फिर से रेप किया और वीडियो बनाकर उसे केस वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Rape victim was raped again, threatened to withdraw the case by making a video
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता के साथ आरोपी द्वारा फिर से गैंग रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो बनाकर आरोपी द्वारा केस वापस लेने युवती को धमकाया जा रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गैंग रेप का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल के अनुसार विवेक पटेल नामक युवक को साल 2020 में नाबालिग के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। युवक की लगभग एक साल बाद साल 2021 में जमानत हुई थी।   पीड़ित युवती जिसकी वर्तमान में आयु 19 साल है उसके रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि एक माह पूर्व आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ चाकू के नोंक पर रेप किया था। इस दौरान उसके दोस्त रामू ने घटना का वीडियो बनाया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए प्रकरण वापस लेने के लिए उसे धमकाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ गैंग रेप का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed