फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Madhya Pradesh Lok Sabha Election Satta Ka Sangram Will Be Held In Jabalpur On Saturday

Satta Ka Sangram: शनिवार को जबलपुर पहुंचेगा चुनावी रथ, चर्चा में जानेंगे यहां के लोग किन मुद्दों पर करेंगे वोट

Fri, 12 Apr 2024 10:12 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 10:12 PM IST
सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम शनिवार यानी 13 अप्रैल को मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में पहुंचेगा। यहां सुबह चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता सवालों के जवाब देंगे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Lok Sabha Election Satta Ka Sangram Will Be Held In Jabalpur On Saturday
अमर उजाला का चुनावी रथ शनिवार को जबलपुर में रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' की शुरुआत नौ अप्रैल को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से हुई। शनिवार (13 अप्रैल) को जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में सत्ता का संग्राम होगा। यहां हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि जबलपुर लोकसभा सीट चर्चित है। यहां से पूर्व सांसद राकेश सिंह को भाजपा ने विधानसभा चुनाव में उतारा था। वे जीतकर विधायक बन गए। अब भाजपा ने आशीष दुबे पर दांव लगाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के दिनेश यादव से है। जबलपुर में 19 अप्रैल को मतदान होना है। 
विज्ञापन


जबलपुर में शुक्रवार को कब और कहां होंगे कार्यक्रम
चाय पर चर्चा (सुबह 8 बजे)

स्थान:  पुराना विधानसभा    
स्थानीय संपर्क: सिद्धार्थ पांडेय    
मोबाइलः 98270 06088  

युवाओं से बात (दोपहर एक बजे)
स्थान: सिद्धार्थ एकेडमी    
स्थानीय संपर्क: सिद्धार्थ पांडेय    
मोबाइलः 98270 06088

राजनीतिक दलों से चर्चा (शाम 5 बजे)
स्थान: भंवरताल गार्डन
स्थानीय संपर्क: सिद्धार्थ पांडेय    
मोबाइलः 98270 06088

हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों और उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed