{"_id":"637651ce90c23b5e5b3d3e30","slug":"lover-couple-found-hanging-from-tree-in-damoh-girl-hanged-in-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह में फंदे से लटका मिला नाबालिग प्रेमी जोड़ा, जबलपुर में किशोरी ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह में फंदे से लटका मिला नाबालिग प्रेमी जोड़ा, जबलपुर में किशोरी ने लगाई फांसी
Thu, 17 Nov 2022 08:53 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:53 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के दमोह और जबलपुर में फांसी लगाने से तीन लोगों की मौत हो गई। दमोह में प्रेमी युगल के शव फांसी पर लटके मिले तो वहीं जबलपुर में प्रेम प्रसंग के चक्कर में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के दमोह और जबलपुर में फांसी लगाने से तीन लोगों की मौत हो गई। दमोह में प्रेमी युगल के शव फांसी पर लटके मिले तो वहीं जबलपुर में प्रेम प्रसंग के चक्कर में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार पहला मामला दमोह जिले का है। बताया गया कि जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम गैसाबाद में रहने वाले नाबालिग प्रेमी, प्रेमिका के शव दो किलोमीटर की दूरी पर बने पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम आमघाट के पास गुरुवार दोपहर पेड़ से लटके मिले हैं। दोनों बुधवार से लापता थे, जिनकी गुमशुदगी दर्ज है। लोगों ने शव लटके देखे तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। बताया जा रहा है प्रेमी पटेल समाज का है, जबकि प्रेमिका रैकवार समाज की बताई जा रही है। अलग जाति के होने के चलते उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
बाल निकेतन में किशोरी ने लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला
जबलपुर में बाल निकेतन पहुंची किशोरी ने एक दिन बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी अपने प्रेमी की साथ भागी थी और परिजनों के साथ घर लौटने से इनकार कर दिया था। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की अनुशंसा पर बच्ची को बाल निकेतन भेजा गया था।
विज्ञापन
मदन थाने में पदस्थ एसआई बसंल राय ने बताया कि शास्त्री ब्रिज स्थित राजकुमारी बाई बाल निकेतन में गुरुवार की दोपहर 15 साल की किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। किशोरी ने कमरे में चुनरी से फंखे के हुक में फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर प्रकरण को विवेचना में लिया है। पुलिस के अनुसार किशोरी मूलत: जबलपुर के रांझी थाने की रहने वाली है। किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट परिजनों ने रांझी थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने किशोरी को उसके प्रेमी के साथ बरामद किया था। किशोरी ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया था। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की अनुशंसा किशोरी को गत दिवस बुधवार को बाल निकेतन भेजा गया था।