फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Lok Sabha 2024: Stage broken during PM Modi's road show in Jabalpur, many people including policemen injured

Lok Sabha: जबलपुर में पीएम मोदी के रोड शो में मंच टूटा; सात में से चार को फ्रैक्चर आया, तीन महिलाएं हुईं घायल

Sun, 07 Apr 2024 08:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 07 Apr 2024 08:27 PM IST
सार

PM Modi Road Show Jabalpur: जबलपुर में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान सड़क किनारे मंच टूटने की घटना हो गई। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी को देखने के लिए मंच पर क्षमता से अधिक लोग चढ़ गए, जिससे मंच टूट गया। इस घटना में घायल हुए सात लोगों में से एक बच्ची, एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों को फ्रैक्चर आया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha 2024: Stage broken during PM Modi's road show in Jabalpur, many people including policemen injured
रोड शो के दौरान मंच टूटने से पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जबलपुर में रोड शो किया। इस दौरान गोरखपुर क्षेत्र में बनाए गए दो मंच टूट गए, जिससे मंच पर मौजूद लोग नीचे गिर पड़े।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची, एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों को फ्रैक्चर आया है, जबकि तीन महिलाओं को मामूली चोट आई है। दरअसल, पीएम मोदी की झलक पाने के लिए क्षमता से ज्यादा लोग मंच पर चढ़ गए थे। हालांकि पुलिस उन्हें समझाने में लगी थी, लेकिन लोग जबरदस्ती मंच पर चढ़ते रहे और उसके बाद यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोड शो करने जबलपुर पहुंचे थे पीएम मोदी
जानकारी के मुताबिक, देश के प्रधानमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में रोड-शो कर मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी के रोड-शो के दौरान सड़क पर पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों का जन सैलाब उमड़ आया। इस दौरान पीएम मोदी और पार्टी के फोटो बैनर थामे लोग ‘अब की बार 400 के पार’ तथा ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे थे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। रोड शो के जरिए भाजपा ने जनता के बीच पार्टी की मजबूत पकड़ के संदेश और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का संचार किया।


 
पीएम के साथ सीएम मोहन, प्रत्याशी आशीष दुबे भी रहे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो कटंगा के भगत सिंह चौराहे से शाम 6.40 बजे धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश सरकार में मंत्री और स्थानीय विधायक राकेश सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे वाहन में सवार थे। रोड-शो के दौरान सड़क के दोनों ओर बडी संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने उत्साहित नजर आ रहे थे। लोग ‘जय श्री राम’ तथा ‘अब की बार 400 के पार’ का नारा लगा रहे थे।



प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर रोड शो का किया जिक्र
वहीं, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर जबलपुर में किए रोड शो को लेकर लिखा कि आज जबलपुर में रोड शो बेहद शानदार रहा! यहां के मेरे परिवारजनों का जोश और जुनून ये बता रहा है कि हमें तीसरे कार्यकाल का आशीर्वाद मिलने जा रहा है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सड़कों के साथ-साथ हमने यहां हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। इससे जबलपुर के विकास को नए पंख लगे हैं।
 
 
पीएम ने आगे लिखा कि जबलपुर में मेरे परिवारजनों ने कांग्रेस की जन-विरोधी राजनीति को काफी लंबे समय तक देखा है। वे @BJP4MP का हमेशा समर्थन करते रहे हैं। हमारी पार्टी ने भी संसद में जबलपुर के चौतरफा विकास की सदैव बात की है। हम आने वाले समय में भी इस पूरे क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।


इसके आगे उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में भी हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जबलपुर का विकास पूरी स्पीड और स्केल के साथ हो। हम MSMEs, शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर और टूरिज्म जैसे सेक्टर को सर्वोच्च प्राथमिकता देते रहेंगे, ताकि इस क्षेत्र की इकोनॉमी में और सुधार आए। हमारा हर प्रयास जबलपुर के लोगों के जीवन को और आसान बनाने के लिए होगा।



महिलाओं ने किया परंपरागत नृत्य
रोड-शो के दौरान सड़क किनारे बने मकान की बालकनी व छत में भी बडी संख्या में लोग उपस्थित थे। रोड-शो के 1.2 किलोमीटर लंबे मार्ग के दौरान कई स्थानों में महिलाएं परंपरागत नृत्य और प्रधानमंत्री मोदी की आरती करते हुए दिखाई दीं। घरों में 'हमारा परिवार मोदी परिवार' के नारे के पोस्टर भी लगे हुए थे। सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री के स्वागत में बैनर-पोस्टर लगे हुए थे। प्रधानमंत्री भी पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के फूल को लहराते हुए। हाथ जोड़कर अभिवंदन करते हुए नजर आए। रोड-शो के दौरान बड़ी संख्या में महिला वर्ग भी उपस्थित था।
 


मंच टूटने से आधा दर्जन लोग घायल
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान रामपुर-गोरखपुर मार्ग में सड़क किनारे स्वागत मंच लगाया गए थे। प्रधानमंत्री का वाहन जैसे ही मंच के सामने से गुजरा लोग उनको देखने के लिए मंच पर चढ़ गए, जिसके कारण मंच टूट कर गिर गए। सीएससी गोरखपुर एचआर पांडे ने बताया कि रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग चढ़ गए थे। प्रधानमंत्री का काफिला जैसे ही आगे बढ़ा मंच टूटकर गिर गए। इस घटना में सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची, एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों को फ्रैक्चर आया है, जबकि तीन महिलाओं को मामूली चोट आई है। इस घटना के कारण रोड शो के दौरान थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। वहीं, सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर लिया था।



छह सीटों पर 19 अप्रैल को होना है मतदान
गौरतलब है कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में महाकौशल क्षेत्र की चार लोकसभा सीट सहित छह सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। रोड शो मार्ग में दोनों तरफ दो लेयर बैरिकेडिंग थी। बैरिकेडिंग को ढकने के लिए उसमें भगवा रंग के कपड़ा लगाया गया था। प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। रोड-शो के दौरान सुरक्षा की कमान 40 एसपीजी कमांडो, 20 आईपीएस अधिकारी और तीन हजार जवान संभाले हुए थे। प्रधानमंत्री का रोड शो लगभग 45 मिनट में आदि षंकरार्चाय चौक पर पहुंचकर खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed