फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Crime Minor kidnapped after entering house and attacking mother and maternal uncle

Jabalpur Crime: घर में घुसकर मां और मामा पर हमला कर नाबालिग का अपहरण, नरसिंह नगर की घटना

Wed, 25 Sep 2024 07:30 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Sep 2024 07:30 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, अभी तक आरोपी के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है और उसकी सरगर्मी से तलाश जारी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
Jabalpur Crime Minor kidnapped after entering house and attacking mother and maternal uncle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में प्रेमी द्वारा घर में घुसकर मां और मामा पर पत्थर व डंडे से हमला कर नाबालिग का अपहरण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना ने सिविल लाइंस थाना अंतर्गत हुई रेलवे कर्मी तथा उसके आठ वर्षीय बेटे की हत्या की घटना ताजा हो गई है। पुलिस के अनुसार, अभी तक आरोपी के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है और उसकी सरगर्मी से तलाश जारी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई है।

विज्ञापन


रांझी सीएसपी विवेक कुमार गौतम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरसिंह नगर निवासी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के घर में घुसकर इमरान उम्र 19 से उसके मामा तथा मां पर पत्थर व डंडे से हमला कर दिया। दोनों को घायल करने के बाद युवक उनकी 14 वर्षीय बेटी का अपहरण कर ले गया। नाबालिग का पिता नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर रहता है। पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, घर में घुसकर मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है तथा उसके संभावित ठिकानों में दबिश जारी है। आरोपी के संबंध में उसके परिजनों व दोस्तों से पूछताछ जारी है। अभी तक आरोपी के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले डेढ़ साल से था प्रेम-प्रसंग
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की तथा युवक के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी उनके परिजनों को थी। लड़की स्वेच्छा से युवक के साथ गई है। सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पूर्व में भी दूसरे युवक के साथ घर से भाग गई थी। पुलिस ने नाबालिग की बरामदगी के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed