{"_id":"63e0de865bbd0272230f479b","slug":"jabalpur-vegetable-trader-shot-due-to-enmity-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: रंजिश के कारण सब्जी व्यापारी पर फायर, पेट में गोली लगने से हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: रंजिश के कारण सब्जी व्यापारी पर फायर, पेट में गोली लगने से हालत गंभीर
Mon, 06 Feb 2023 04:35 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 06 Feb 2023 04:35 PM IST
सार
पेट में गोली लगने के कारण युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सब्जी व्यापारी को गोली मार दी गई।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर के माढ़ोताल थाना अंतर्गत जागृति मंदिर के पास आपसी रंजिश के कारण सब्जी व्यापारी को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने के कारण व्यापारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है।
थाना प्रभारी रीना पांडे के अनुसार भैरव नगर तिलवारा निवासी छोटू पटैल (24) जागृति मंदिर के पास सब्जी की दुकान लगाता था। युवक का दो दिन पूर्व भैरव नगर निवासी धर्मेन्द्र महाराज नामक व्यक्ति से विवाद हुआ था। आपसी विवाद के कारण दोपहर लगभग 3.15 बजे धर्मेन्द्र ने दुकान में आकर सब्जी व्यापारी को गोली मार दी।
पेट में गोली लगने के कारण युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कुछ व्यक्तियों को अभिरक्षा में लिया गया है।