फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Undertrial prisoner dies during treatment, family alleges harassment

Jabalpur: उपचार के दौरान विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

Thu, 22 Jun 2023 07:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Jun 2023 07:50 PM IST
सार

केंद्रीय जेल जबलपुर में निरुद्ध विचाराधीन कैदी की उपचार के दौरान शासकीय मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Jabalpur: Undertrial prisoner dies during treatment, family alleges harassment
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय जेल जबलपुर में निरुद्ध विचाराधीन कैदी की उपचार के दौरान शासकीय मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। कैदी की मौत के संबंध में न्यायिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


आधारताल थानांतर्गत निवासी मोनू विश्वकर्मा (28) के खिलाफ अपराधिक प्रकरण में न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 18 जून को न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय जेल भेज दिया था। विचाराधीन कैदी को गत दिवस उपचार के लिए शासकीय मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान गत शाम उसकी मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि जेल में प्रताड़ना तथा उपचार में लापरवाही के कारण मोनू की मौत हुई है।
विज्ञापन


उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश ने बताया कि मोनू नशे का आदी था। जेल प्रवेश के दौरान उसकी तबीयत ठीक नहीं होने पर उसे जेल अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे कैदी वार्ड में नहीं रखा गया था। तबीयत ठीक नहीं होने के कारण गत दिवस मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मोनू 2018 से अभी तक चार बार जेल में आया है। जब से वह जेल में आया था उसे परिजन मिलने तक नहीं आए थे। मैंने स्वयं गत दिवस उसे अस्पताल में भर्ती किए जाने की सूचना परिजनों को दी थी, परंतु वे अस्पताल नहीं पहुंचे। युवक द्वारा नशे की हालत में घर पर हंगामा करने की शिकायत भी परिजनों द्वारा दर्ज करवाई गई है। मौत के कारणों के संबंध में न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed