{"_id":"643ec0830b7f136bf50f6825","slug":"jabalpur-road-accident-mother-and-son-died-due-to-unknown-vehicle-collision-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से मां और बेटे की मौत, अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से मां और बेटे की मौत, अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा
Tue, 18 Apr 2023 09:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 18 Apr 2023 09:38 PM IST
सार
जबलपुर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मां और बेटे अंतिम संस्कार से वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में मंडला के अहमदपुर निवासी मां-बेटे रिश्तेदारी में हुए मौत में शामिल होने गए थे। लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मारी दी, जिसके कारण मां और बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर अज्ञात वाहन के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
बिछिया पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अदमदपुर भोंदा निवासी सुलोचना साहू उम्र 60 साल तथा उसका बेटा लक्ष्मी साहू उम्र 42 साल रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने ग्राम भोंदा गए थे। अंतिम संस्कार में शामिल होकर दोनों सोमवार रात वापस घर लौट रहे थे। मंडला-बिछिया मार्ग स्थित ग्राम औरई के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की घटना स्थल में मौत हो गई तथा मां ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव की पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
