{"_id":"6304d547799e0e294d2667dc","slug":"jabalpur-police-seized-1100-narcotic-injections-after-raiding-the-house-in-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: कहीं जबलपुर 'उड़ता पंजाब' न बन जाए, पुलिस ने जब्त किए 1100 नशीले इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: कहीं जबलपुर 'उड़ता पंजाब' न बन जाए, पुलिस ने जब्त किए 1100 नशीले इंजेक्शन
Tue, 23 Aug 2022 06:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 23 Aug 2022 06:56 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में जबलपुर की हनुमानताल पुलिस ने सोमवार देर शाम छापेमारी कर एक घर में छिपाकर रखे गए 1100 नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद की है। आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में जब्त इंजेक्शन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में करियापाथर के पास पुलिस ने दबिश देकर 1100 इंजेक्शन जब्त किए हैं। इंजेक्शन की खेप नशेड़ियों को बेचने की तैयारी थी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान इंजेक्शन बेचने वाला फरार हो गया। हनुमानताल पुलिस ने बताया, मुखबिर की सूचना पर करियापाथर निवासी रवि तिवारी के घर पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर रवि घर के पीछे के रास्ते भाग गया। तलाशी लेने पर उसके घर के पीछे एक पेटी मिली, जो इंजेक्शन भरी हुई थी।
विज्ञापन
हनुमानताल टीआइ ने बताया, इंजेक्शन की खेप जब्त कर ली गई है। इंजेक्शन नशे के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं। रवि तिवारी की तलाश की जा रही है। जैसे छापेमारी की खबर नशे का सौदाकर को लगी, वह मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हनुमानताल थाना प्रभारी ने बताया, बीते कई दिनों से नशीले इंजेक्शनों को लेकर शिकायत मिल रही थी। शिकायत के बाद मरघटाई क्षेत्र में रहने वाले रवि तिवारी के घर पर सोमवार की शाम छापा मारा तो वह नहीं मिला। तलाशी के दौरान घर के पीछे छिपाकर रखे गए 1100 PAKAVIL नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 21 हजार रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है, आरोपी का पूरे क्षेत्र में नेटवर्क था और वह 20 से 50 रुपए में युवाओं को नशे की डोज बेचता था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उसके द्वारा इतनी मात्रा में इंजेक्शन कहां से लाए गए थे। नशीले इंजेक्शन का काला कारोबार जोरों पर है। युवाओं को कम दामों में इंजेक्शन बेचकर नशे का आदी बनाया जा रहा है। ऐसे में डर है कि कहीं जबलपुर भी उड़ता पंजाब न बन जाए।
