{"_id":"664872df4bad89d75c03862c","slug":"jabalpur-news-husband-went-to-sleep-with-first-wife-second-wife-committed-suicide-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: पहली पत्नी के साथ सोने गया पति, दूसरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुबह मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: पहली पत्नी के साथ सोने गया पति, दूसरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुबह मिला शव
Sat, 18 May 2024 02:50 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 18 May 2024 02:50 PM IST
सार
रूपलाल यादव ने अपनी भाभी को दूसरी पत्नी बनाकर अपने साथ रख लिया था। उसकी दोनों पत्नियां घर में बने अलग-अलग कमरों में रहती हैं। बीती रात को उसकी दूसरी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पहली पत्नी और बच्चों के साथ कमरे में सोने चला गया तो उसकी दूसरी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रूपलाल यादव निवासी चंद्रभान पिपरिया ने उसकी भाभी शशि को दूसरी पत्नी बनाकर अपने साथ रख लिया था। उसकी दोनों पत्नियां उसके घर में अलग-अलग कमरों में रहती हैं। उसकी दूसरी पत्नी शशि यादव (40) ने बीती रात करीब 11 बजे कहा कि तुम अपने बच्चों और पत्नी कल्पना के साथ जाकर अपने कमरे में सो जाओ।
विज्ञापन
इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह करीब 6 बजे वह सोकर उठा तो उसने शशि के कमरे का दरवाजा लटका था। कुछ देर बाद उसने कमरे में जाकर देखा तो शशि का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
