{"_id":"65b6558f30f74cc8820004e4","slug":"jabalpur-news-attacked-with-knife-and-later-throws-bomb-on-friends-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: पहले मारा चाकू, फिर अस्पताल के बाहर साथियों पर किया बम से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: पहले मारा चाकू, फिर अस्पताल के बाहर साथियों पर किया बम से हमला
Sun, 28 Jan 2024 06:54 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 28 Jan 2024 06:54 PM IST
सार
जबलपुर में आपसी रंजिश के चलते नाबालिग समेत तीन आरोपियों ने एक युवक को चाकू मारा। जब उसके साथी उसे अस्पताल ले गए तो उन पर देसी बम फेंक दिया। चार युवकों को चोट आई है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में आपसी रंजिश के कारण आरोपियों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को साथी उपचार के लिए अस्पताल ले गए थे। अस्पताल के बाहर आरोपियों ने घायल के साथियों पर देसी बम से हमला कर दिया। इस घटना में चार युवकों को चोट आई है।
विज्ञापन
जबलपुर के गढा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार को गोरखपुर थानान्तर्गत मांडवा बस्ती निवासी विशाल नामक युवक पर आपसी रंजिश के कारण युवकों ने चाकू से हमला किया था। घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घायल युवक के साथी रात लगभग 11 बजे अस्पताल के सामने खड़े थे। तभी चाकू से हमला करने वाले गुट के चार लोग आए और उन पर बम फेंक दिए। बम की आवाज से क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया था। बमबारी की घटना में चार युवकों को चोटें आई हैं। पुलिस ने विस्फोटक एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया था। पुलिस ने एक नाबालिग सहित अनुज उर्फ तनु रैकवार को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी फरार है, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
