फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: After killing father and son, lover absconds with minor daughter

Jabalpur Crime: प्रेम के जुनून में बाप-बेटे की हत्या कर नाबालिग बेटी के साथ प्रेमी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 15 Mar 2024 10:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 15 Mar 2024 10:13 PM IST
सार

सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी तथा नाबालिग लड़की की तलाश प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
Jabalpur News: After killing father and son, lover absconds with minor daughter
बाप-बेटे की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन थाना अंतर्गत मिलेनियम कॉलोनी निवासी रेलवे में कार्यरत कर्मचारी तथा उसके आठ वर्षीय बेटे की पड़ोस में रहने वाले युवक ने हत्या कर दी। मासूम बालक की लाश पुलिस को फ्रिज के अंदर मिली। आरोपी युवक उसकी नाबालिग बेटी को लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी तथा नाबालिग लड़की की तलाश प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीआरएम कार्यालय में पदस्थ राजकुमार विश्वकर्मा उम्र 52 साल रेलवे मिलेनियम कॉलोनी में अपने 8 वर्षीय बेटे तनिष्क तथा 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ रहता था। उसकी पत्नी की पूर्व में मृत्यु हो गई थी। पिपरिया निवासी राजकुमार विश्वकर्मा के भाई को नाबालिग लड़की का वॉइस मैसेज मिला था कि मुकुल ने उसके पिता व भाई की हत्या कर दी है। ये सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताले खोलकर घर में प्रवेश किया तो बाप-बेटे की लाश बरामद हुई। बेटे की लाश फ्रिज के अंदर से बरामद हुई।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि दोनों पर धारदार तथा भारी हथियार से हमला किया गया था। नाबालिग बेटी घर से लापता थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद बाप-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि घटना सुबह 6 से 8 बजे के दरमियान हुई है। विश्वकर्मा की नाबालिग लड़की का मुकुल सिंह उम्र 19 साल के साथ प्रेम संबंध थे। उन्होंने बताया कि ऐसे साक्ष्य मिले हैं कि मुकुल सुबह विश्वकर्मा परिवार के घर गया था। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह नाबालिग लड़की के साथ फरार हो गया। इस बात की संभावना है कि दोहरे हत्याकांड में नाबालिग लड़की भी लिप्त है। पुलिस दोनों की सरगर्मी के साथ तलाश कर रही है। फारेंसिंक और फ्रिंगर प्रिंट लेने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। 


युवक के खिलाफ सितंबर 2023 में दर्ज हुआ था पॉक्सो और अपहरण का प्रकरण
पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि सितंबर 2023 में नाबालिग लड़की को मुकुल भगाकर ले गया था। नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो तथा अपहरण का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। युवक कुछ समय तक जेल में निरुद्ध था और जमानत पर रिहा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed