{"_id":"6482f15cc7850561e60f6091","slug":"jabalpur-news-accused-of-abetting-female-player-sanjana-barkade-to-commit-suicide-arrested-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: महिला खिलाड़ी को सुसाइड के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार, निजी वीडियो शेयर होने के कारण दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: महिला खिलाड़ी को सुसाइड के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार, निजी वीडियो शेयर होने के कारण दी थी जान
Fri, 09 Jun 2023 03:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 09 Jun 2023 03:01 PM IST
सार
Jabalpur Baseball Player Suicide Case : जांच में खुलासा हुआ है कि संजना बरकड़े की अब्दुल से दोस्ती थी। उसने खुद को राजन बताकर संजना से दोस्ती की थी, जब संजना को उसके बारे में अन्य जानकारियां लगी तो वह उससे दोस्ती खत्म करना चाहती थी।
विज्ञापन
संजना बरकड़े (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर में नेशनल बेसबॉल महिला खिलाड़ी की आत्महत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने अब सुसाइड केस में रीवा से राजन खान उर्फ अब्दुल मंसूरी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अब्दुल मंसूरी ने महिला खिलाड़ी का कोई निजी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिससे परेशान होकर महिला खिलाड़ी ने 5 जून को घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी।
पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि 20 वर्षीय महिला खिलाड़ी संजना बरकड़े की राजन खान उर्फ अब्दुल मंसूरी से दोस्ती थी। अब्दुल ने खुद को राजन बताकर संजना से दोस्ती की थी, जब संजना को उसके बारे में अन्य जानकारियां लगी तो वह उससे दोस्ती खत्म करना चाहती थी, जिसके चलते अब्दुल मंसूरी उसे लगातार निजी वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे रहा था। जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि महिला खिलाड़ी को आत्महत्या के लिए अब्दुल ने ही उकसाया था, अब्दुल संजना पर धर्म परिवर्तन करने के लिए भी दवाब बना रहा था।
बताया जा रहा है कि अब्दुल ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर महिला खिलाड़ी के साथ वाला एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसे संजना ने अब्दुल से डिलीट करने को कहा था, लेकिन बार-बार कहने के बाद भी अब्दुल ने उस वीडियो को डिलीट नहीं किया, इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ। निजी वीडियो के डिलीट न होने से परेशान होकर महिला खिलाड़ी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने महिला खिलाड़ी के पिता की शिकायत पर अब्दुल को सीधी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस उस वीडियो का पता लगा रही है, जिसे अब्दुल ने पोस्ट किया था।
विज्ञापन
बता दें, सिवनी के धूमा की रहने वाली नेशनल बेसबॉल खिलाड़ी संजना बरकड़े जबलपुर के गंगानगर क्षेत्र में अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती थी। 5 जून को जब उसके माता पिता रिश्तेदारी में ग्राम हरई गए थे, तभी उसने अकेले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
वहीं, पुलिस को जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। संजना बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तथा बेसबॉल की नेशनल खिलाड़ी थी। उसने राजस्थान, गुजरात, उज्जैन तथा देवास में हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत की थी।