फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Murder after talking to mother, search continues for accused youth

Jabalpur: मां से बात करने पर हत्या, आरोपी युवक की तलाश जारी

Sat, 09 Jul 2022 08:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 08:43 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मां से बात करने की बात पर हमला किया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Jabalpur: Murder after talking to mother, search continues for accused youth
knife murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां से बात करने पर बेटे ने युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लार्डगंज थाना प्रभारी मधुर पटेरिया ने बताया कि गढ़ा फाटक क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय शैलेन्द्र रैकवार शुक्रवार रात 11.30 बजे अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर पट्टी में बैठा था। तभी अमन साहू उर्फ सीवी (23) आया और मां से बात करने पर आपत्ति व्यक्त करने हुए गाली-गलौज करने लगा। आक्रोशित युवक ने शैलेन्द्र रैकवार के सीने पर चाकू से वार कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक अपनी एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एस एस 1625 घटना स्थल पर छोड़कर भाग गया।


घायल युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश प्रारंभ कर दी है। पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने धारा 294, 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed