{"_id":"5fe1c5528ebc3e3ba47b566e","slug":"jabalpur-mp-corporation-shop-shed-drop-death-of-two-sleeping-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: ठंड से बचने के लिए लिया दुकान का सहारा, रात में छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: ठंड से बचने के लिए लिया दुकान का सहारा, रात में छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत
Tue, 22 Dec 2020 03:45 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 22 Dec 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
बिखरा मलबा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबलपुर शहर के ओमती क्षेत्र के घंटाघर के पास बनी दुकान पर देर रात सवा तीन बजे हुए दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। दरअसल, दोनों महिलाएं ठंड से बचने के लिए नगर निगम की दुकान के नीचे सो रही थीं। रात में दुकान का छज्जा गिरने से दोनों महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नगर घंटाघर के सामने नगर निगम की दुकानें हैं। संजय जैन के नाम पर आवंटित दुकान नंबर 25 व 26 के नीचे दो महिलाएं व एक पुरुष सो रहे थे। दोनों महिलाएं भिखारिन थीं। दोनों की उम्र 55-60 वर्ष के करीब थी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पुरुष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं, दोनों महिलाओं की मौत ने नगर निगम और प्रशासन पर भी सवाल उठाया है। बता दें कि जहां हादसा हुआ, वो ओमती थाने से 200 मीटर दूर और कलेक्टोरेट रोड पर है। घंटाघर स्थित नगर निगम मार्केट बहुत पुराना है। इसकी हालत जर्जर हो चुकी है। मार्केट को तोड़ने के आदेश भी हो चुके हैं, लेकिन व्यापारियों के विरोध और प्रशासन के लचर रवैये की वजह से इसे तोड़ने की कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
