फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Management stopped the election process, suspended three employee leaders, anger among employees

Jabalpur: प्रबंधन ने चुनाव प्रक्रिया रोकी, तीन कर्मचारी नेताओं को किया निलंबित, कर्मचारियों में आक्रोश

Fri, 21 Jul 2023 08:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Jul 2023 08:06 PM IST
सार

वर्कर्स कमेटी के चुनाव के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मतदान 29 जुलाई को निर्धारित थे। प्रबंधन ने वर्कर्स कमेटी के चुनाव पर रोक लगा दी है। वर्तमान वर्कर्स कमेटी के तीन सदस्य को फैक्टरी प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Jabalpur: Management stopped the election process, suspended three employee leaders, anger among employees
चुनाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

नोटिफिकेशन जारी होने के बावजूद भी ग्रे आयरन फाउंडी प्रबंधन ने वर्कर्स कमेटी के चुनाव पर रोक लगा दी है। वर्तमान वर्कर्स कमेटी के तीन सदस्य को फैक्टरी प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है। प्रबंधन के इस मनमाने निर्णय से कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेश पटेल ने बताया कि वर्कर्स कमेटी के चुनाव के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मतदान 29 जुलाई को निर्धारित थे। नियमानुसार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद चुनाव प्रक्रिया को अति विशेष परिस्थितियों में निरस्त किया जाता है। फैक्टरी प्रबंधन वर्कर्स कमेटी में अपने सदस्यों को लाना चाहता है। कर्मचारी नेताओं को वह कमेटी में नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


प्रबंधन द्वारा वर्तमान वर्कर्स कमेटी के सदस्य तथा मजदूर यूनियन के महामंत्री एम साहू, सदस्य राजेश कुर्मी तथा कमल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि अनुशासनहीनता के कारण उन्हें निलंबित किया गया है। उन्होने कैसी अनुशासनहीनता की, इसका उल्लेख नोटिस में नहीं किया गया है। निलंबन कार्रवाई के पूर्व स्पष्टीकरण पेश करने उन्हें कोई शोकॉज नोटिस भी जारी नहीं किया गया था। प्रबंधन ने मनमाने तरीके से निलंबन तथा चुनाव पर रोक लगाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed