फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Hospital Fire: Now, Govt Hospital Catches Fire in Jabalpur Madhya Pradesh

Jabalpur Hospital Fire: अब सरकारी अस्पताल में लगी आग, कलेक्टर ने वायर बदलने को कहा था, अनदेखी पड़ी भारी

Mon, 08 Aug 2022 05:49 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 08 Aug 2022 05:49 PM IST
सार

जबलपुर के सरकारी अस्पताल में आग लग गई। वायर में शॉर्ट सर्किट होने के बाद उसने आग पकड़ ली। सुरक्षाकर्मियों ने 15 मिनट के भीतर उस पर काबू पा लिया और एक बड़े हादसे को टाल दिया। 

विज्ञापन
Jabalpur Hospital Fire: Now, Govt Hospital Catches Fire in Jabalpur Madhya Pradesh
जबलपुर के सरकारी अस्पताल में आग लगने के बाद मुआयना करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में एक अगस्त को एक निजी अस्पताल में आग लगी थी। आठ लोगों की मौत हुई थी। इससे अस्पतालों ने कोई सबक नहीं लिया और अब सरकारी अस्पताल में आग लग गई। कलेक्टर ने तीन दिन पहले जिस वायर को बदलने के निर्देश दिए थे, उसमें ही शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। गनीमत यह रही कि सुरक्षाकर्मियों ने सही समय पर सक्रियता दिखाते हुए अग्निशामक उपकरणों से आग बुझा दी।  

विज्ञापन


मामला नेताजी सुभाषचंद्र अस्पताल का है। सोमवार दोपहर दो बजे के करीब वायर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि खंबे से बच्चा वार्ड के बाहर लगे इलेक्ट्रिक बॉक्स को आने वाली इलेक्ट्रिक लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे वायर ने आग पकड़ ली। इस केबल से गेस्ट हाउस में बिजली जाती है। घटना से अस्पताल की बिजली सप्लाय प्रभावित हुई। 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही संभागायुक्त बी चंद्रशेखर, कलेक्टर इलैयाराजा टी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। इस केबल में 5 अगस्त को भी शॉर्ट सर्किट हुआ था। तब कलेक्टर ने तत्काल इस वायर को बदलने के निर्देश दिए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी लग चुकी है आग
इससे पहले शॉर्ट सर्किट की वजह से बच्चा वार्ड में आग लगी थी। उस घटना में एक शिशु की मौत हुई थी। पिछले हफ्ते जबलपुर के ही शिवनगर स्थित न्यू लाइफ केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आग लगी थी। इसमें आठ लोगों की मौत हुई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed