फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur High Court Panic button and GPS cost 3200 in Rajasthan 14 thousand in Madhya Pradesh

Jabalpur: पैनिक बटन और जीपीएस के दाम राजस्थान में 3200, मध्यप्रदेश में 14 हजार...हाईकोर्ट ने दिए ये निर्देश

Fri, 14 Apr 2023 10:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Apr 2023 10:47 PM IST
सार

पैनिक बटन और जीपीएस के दाम को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट ने परिवहन आयुक्त को निर्देशित किया है। कोर्ट का कहना है, पैनिक बटन और जीपीएस के दाम राजस्थान में 3200 और मध्यप्रदेश में 14 हजार। इसको लेकर कोर्ट ने परिवहन आयुक्त को अपना पक्ष रखने की बात कही है।

विज्ञापन
Jabalpur High Court Panic button and GPS cost 3200 in Rajasthan 14 thousand in Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने बसों में जीपीएस तथा पैनिक बटन की अनिर्वायता के संबंध में आदेश जारी किए थे। याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट जस्टिस एमएस भटटी की एकलपीठ को बताया गया कि राजस्थान में जीपीएस और पैनिक बटन लगाने का चार्ज 3200 रुपये है। मध्यप्रदेश में लगभग 14 हजार रुपये लिया जा रहा है।

विज्ञापन


एकलपीठ ने याचिका का निराकरण करते हुए आदेश जारी किए हैं कि प्रतिनिधिमंडल दर निर्धारण के संबंध में परिवाहन आयुक्त के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करे। परिवहन आयुक्त 45 दिनों की निर्धारित समय अवधि में निर्णय लें। बता दें कि भोपाल निवासी सुरेश साहू सहित अन्य बस ऑपरेटर की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि केंद्र सरकार ने बसों में जीपीएस तथा पैनिक बटन अनिर्वाय रूप से लगाने को आदेश जारी किए थे। जीपीएस और पैनिक बटन नहीं होने पर परमिट तथा फिटनेश सार्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सिस्टम लगाने के लिए चार कंपनी को अधिकृत किया था। सिर्फ चार कंपनियों को अधिकृत किए जाने के खिलाफ याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन


याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से पेश किए गए जवाब में बताया गया कि 15 अन्य कंपनियों को भी अधिकृत कर दिया गया है। याकिचाकर्ताओं की तरफ से एकलपीठ को बताया गया कि राजस्थान में 3200 रुपये जीपीएस और पैनिक बटन लगाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में इसके लिए लगभग 14 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। एकलपीठ ने याचिका का निराकरण करते हुए आदेश जारी किए। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता आशीष रावत ने पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed