{"_id":"64bd5583b9853d95ee05040f","slug":"jabalpur-goods-train-derailed-rail-traffic-affected-two-trains-including-vande-bharat-rescheduled-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, रेल यातायात हुआ प्रभावित, वंदे भारत सहित दो गाड़ियां हुईं रिशेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, रेल यातायात हुआ प्रभावित, वंदे भारत सहित दो गाड़ियां हुईं रिशेड्यूल
Sun, 23 Jul 2023 10:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 23 Jul 2023 10:00 PM IST
सार
नरसिंहपुर-करेली के बीच मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। चार गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया तथा वंदे भारत सहित दो गाड़ियों को रिशेड्यूल किया गया है।
विज्ञापन
जबलपुर में मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी होने से रेल यातायात प्रभावित हुआ।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम मध्य रेलवे मंडल के अंतर्गत नरसिंहपुर-करेली के बीच मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। चार गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया तथा वंदे भारत सहित दो गाड़ियों को रिशेड्यूल किया गया है। सुधार कार्य के दौरान डाइन से रेल यातायात चालू था परंतु कई गाडियां लेट हुईं।
पश्चिम मध्य रेलवे जोन की सीपीआरओ राहुल जयपुरिया के अनुसार नरसिंहपुर-करेली के मध्य 905 किलोमीटर के निकट मालगाड़ी का एक डिब्बा शनिवार की रात को पटरी से उतर गया था। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया था। सिंगल लाइन से गाड़ियों का संचालन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर एटीआर के साथ रेलवे अधिकारी तथा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। ट्रेक रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण होने के बाद रेल यातायात प्रारंभ हुआ।
घटना की जांच के लिए जूनियर प्रशासनिक ग्रेड की चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इस घटना के कारण दानापुर-सिकंदराबाद गाड़ी संख्या 12792, रक्सौल सिंकदराबाद गाड़ी संख्या 07008, पटना-वास्को डीगामा गाड़ी संख्या 12742 तथा छपरा-सूरत गाड़ी संख्या 19046 के मार्ग में परिवर्तन किया गया। इसके अलावा जबलपुर से रानी कमलापति वंदे भारत तथा जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस को दो घंटे रिशेड्यूल किया गया।