{"_id":"631c9ac272e2e555092c54a4","slug":"jabalpur-girl-s-body-found-behind-house-attacked-with-stone-strangled-with-rope","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: घर के पीछे मिली युवती की लाश, पत्थर से किया हमला, रस्सी से गला घोंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: घर के पीछे मिली युवती की लाश, पत्थर से किया हमला, रस्सी से गला घोंटा
Sat, 10 Sep 2022 07:40 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 10 Sep 2022 07:40 PM IST
सार
जबलपुर में युवती की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के सिर, चेहरे पर चोट के निशान थे। बताया जा रहा है कि उसे रस्सी से गला घोंटकर और पत्थर पटककर मारा गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जबलपुर में एक युवती की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर के कुंडम थानांतर्गत ग्राम बंजारी में घर के पीछे बाड़ी में एक युवती की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के सिर, चेहरे पर चोट के निशान थे और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
डीएसपी ग्रामीण अपूर्वा किलेदार के अनुसार ग्राम बंजारी में रहने वाले तितरालाल विश्वकर्मा की 18 वर्षीय बेटी सुमन मनेरी में रहने वाली अपनी नानी के घर रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रही है। सुमन स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण करीब दो माह पूर्व माता-पिता के पास बंजारी रहने आ गई थी। बीती रात वह परिजनों के साथ भोजन करने के बाद कमरे में सोने चली गई थी।
सुबह परिजन उठे तो देखा कि घर के पीछे बाड़ी में नवयुवती की रक्तरंजित शव पड़ा हुआ है। सिर व चेहरे पर पत्थर पटककर तथा रस्ती से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने सूचना मिलने पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लेकर आरोपी के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।