फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Former bishop in judicial custody in fraud of crores, ED asks for documents from EOW

Jabalpur: करोड़ों के फर्जीवाड़े में पूर्व बिशप न्यायिक अभिरक्षा में, ईडी ने मांगे ईओडब्ल्यू से दस्तावेज

Fri, 16 Sep 2022 06:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 06:11 PM IST
सार

शैक्षणिक संस्थाओं की राशि के दुरुपयोग तथा मिशन की सम्पत्ति का फर्जीवाड़ा करने के आरोपी पीसी सिंह को ईओडब्ल्यू के विशेष न्यायाधीश ए अली ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूर्व बिशप पर ईडी ने भी अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी ने ईओडब्ल्यू से दस्तावेज मांगे हैं।

विज्ञापन
Jabalpur: Former bishop in judicial custody in fraud of crores, ED asks for documents from EOW
आरोपी पीसी सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिशप में रूप में शैक्षणिक संस्थाओं की राशि के दुरुपयोग तथा मिशन की सम्पत्ति का फर्जीवाड़ा करने के आरोपी पीसी सिंह को ईओडब्ल्यू के विशेष न्यायाधीश ए अली ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चार दिन की रिमांड समाप्त होने के बाद ईओडब्ल्यू ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया था। पूर्व बिशप पर ईडी ने भी अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किए गए चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के जबलपुर डायोसिस के बिशप के बारे में मध्य प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से कुछ जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ईओडब्ल्यू की टीम ने 8 सितंबर को बिशप पीसी सिंह के नेपियर टाउन स्थित कार्यालय तथा घर में दबिश दी थी। दबिश के दौरान 80 लाख का सोना, 1 करोड़ 65 लाख रुपये नगद, 48 बैंक खाते, 18352 यूएस डॉलर, 118 पांउड, 9 लग्जरी गाड़ियां, 17 संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। दबिश के दौरान पीसी सिंह देश के बाहर था। ईओडब्ल्यू ने पूर्व बिशप को नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर 12 सितंबर को न्यायालय में पेश किया था। ईओडब्ल्यू ने पूछताछ के लिए पीसी सिंह को चार दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन


रिमांड के दौरान पीसी सिंह ने 10 एफडी सहित 174 बैंक खातों की जानकारी दी थी। इसके अलावा मिशन कम्पाउण्ड स्थित बेशकीमती जमीन खुद के नाम आधे दामों में खरीदी थी। बिशप रहते हुए उन्होंने जमीन बेची और क्रेता के तौर पर स्वयं खरीद ली। उनके खिलाफ देशभर के अलग-अलग राज्यों में 99 मामले दर्ज हैं। सबसे अधिक 42 मामले उत्तरप्रदेश में दर्ज हुए हैं। इसके अलावा राजस्थान में 24 प्रकरण, महाराष्ट्र में 11, पंजाब में 6, एमपी में 4, छत्तीसगढ़ में 3, दिल्ली में 3 व झारखंड में 3 प्रकरण दर्ज हैं। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू देवेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि ईडी ने बिशप पीसी सिंह से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। ईडी ने कौन से दस्तावेज मांगे हैं, इस संबंध में उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed