{"_id":"647603819221bba34f0e8dd3","slug":"jabalpur-five-arrested-for-planning-robbery-seized-fire-arms-bombs-and-sharp-weapons-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: डकैती की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, फायर आर्म्स, बम व धारदार हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: डकैती की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, फायर आर्म्स, बम व धारदार हथियार बरामद
Tue, 30 May 2023 07:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 30 May 2023 07:39 PM IST
सार
रानीताल कचरा मैदान में बैठकर पैट्रोल पंप में डकैती की योजना बना रहे पांच युवकों को पुलिस ने धरदबोचा है। चौंकाने वाली बात ये है कि उनके कब्जे हथियारों के अलावा बम भी मिले हैं।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोल पंप में डकैती की योजना बताते हुए पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों के पास से तीन फायर आर्म्स, 20 बम तथा धारदार हथियार बरामद किए हैं। आरोपियों का एक साथी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।
सीएसपी कोतवाली प्रभात शुक्ला ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक रानीताल कचरा मैदान में बैठकर पैट्रोल पंप में डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर राहुल उर्फ टिण्डे, उसके भाई राजेन्द्र रैकवार, साथी रूपक रैकवार, गगन ठाकुर, प्रशांत उपाध्याय को गिरफ्तार किया। उनका एक अन्य साथी अनमोल मिश्रा अवसर पाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, एक कट्टा, एक रिवॉल्वर ,7 जिंदा कारतूस, 2 तलवार, 1 रॉड, 20 देशी सुअरमार बम बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध धारा 399, 402 भादवि, 25,27 आर्म्स एक्ट, 3,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।