फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Crime Husband Murderd his wife for drinking alcohol

Jabalpur Crime: शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर बीवी की हत्या की, बेटी भी घायल

Thu, 09 Mar 2023 08:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 09 Mar 2023 08:33 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक पति ने शराबी पीने को लेकर पहले पत्नी से विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। बीच-बचाव में आई बेटी भी घायल हो गई।

विज्ञापन
Jabalpur Crime Husband Murderd his wife for drinking alcohol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर जिले के बेलखेड़ा थानान्तर्गत ग्राम पिपरिया में एक अधेड़ व्यक्ति ने कुलहाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई बेटी पर भी आक्रोशित पिता ने हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना बेलखेड़ा प्रभारी सहदेव साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरिया निवासी प्रहलाद लोधी आदतन शराबी था। शराब के लिए वह अक्सर अपनी पत्नी तारा बाई उम्र 47 साल से रुपये मांगता था और जमीन बेचने की धमकी देता था। बुधवार दोपहर छोटी बेटी रंजना लोधी उम्र 19 साल उसके लिए खेत में खाने लेकर गई थी। खाना खाते समय वह छोटी बेटी के साथ गाली-गलौज करने लगा था, जिसके कारण वह खेत के दूसरे तरफ चली गई थी। इसी दौरान अधेड़ मोटर साइकिल लेकर घर की तरफ निकल गया।
विज्ञापन


अधेड़ ने घर पहुंचकर पत्नी से विवाद करते हुए उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से महिला को गर्दन, कंधे तथा सिर में गंभरी चोटे आई थी। बड़ी बेटी रजनी बीच-बचाव करने लगी तो अधेड़ ने कुल्हाड़ी से उसके कान के पीछे चोट पहुंचाकर भाग गया। हमले के कारण महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। घायल बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed