{"_id":"649db5f90e9a17cdc607ff43","slug":"jabalpur-crime-due-to-family-discord-wife-was-murdered-by-slapping-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Crime: पारिवारिक कलह के चलते सिलबट्टा मारकर कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी पुलिस अभिरक्षा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Crime: पारिवारिक कलह के चलते सिलबट्टा मारकर कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी पुलिस अभिरक्षा में
Thu, 29 Jun 2023 10:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:19 PM IST
सार
Jabalpur Crime: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में पारिवारिक कलह के कारण पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पति ने सिलबट्टा मारकर पत्नी की हत्या की। फिलहाल, पुलिस ने पति को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में परिवारिक कलह के कारण सिलबट्टे से हमला कर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है। वारदात के समय पति-पत्नी घर में अकेले थे और बच्चे ननिहाल गए हुए थे।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूलत सोनपुर निवासी नंद किशोर विश्वकर्मा उम्र 39 साल धर्मकांटे में काम करता था। युवक लगभग 15 दिन पहले संजीवनी नगर थानान्तर्गत गंगा नगर स्थित राजुल सिटी में किराए से रहने आया था। युवक के परिवार में पत्नी मृगतृष्णा तथा दो बच्चे थे। दोनों बच्चे अपने ननिहाल गए हुए थे।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह दंपती में घरेलू बात पर विवाद हो गया। विवाद के कारण युवक ने घर में रखे सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर तीन चार प्रहार कर दिए। सिर में गंभीर चोट आने के कारण महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा कि महिला की लाश फर्श पर पड़ी हुई है और चारो तरफ खून फैला हुआ है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को अभिरक्षा में ले लिया है।
विज्ञापन
