फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Controversy over distribution of wages fellow killed laborer by hitting him on the head with a brick

Jabalpur: मजदूरी की राशि बांटने को लेकर हुआ विवाद, साथी ने ईंट से सिर पर वार कर मजदूर को उतारा मौत के घाट

Fri, 08 Sep 2023 08:09 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 08 Sep 2023 08:09 AM IST
सार

Jabalpur News: मजदूरी की राशि बांटने को लेकर दो मजदूरों में विवाद हो गया, जिसके बाद एक मजदूर ने दूसरे साथी की सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Jabalpur: Controversy over distribution of wages fellow killed laborer by hitting him on the head with a brick
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब के नशे में मजदूरी की राशि के बंटवारे पर सिर में पत्थर से हमला कर साथी की हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या करने के बाद आरोपी ने लाश को पुलिया के होल से नाले में डाल दिया था। पुलिस अधीक्षक टी के विद्यार्थी से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीवनी नगर थानान्तर्गत तीन सितम्बर को नब्बे क्वार्टर नाला के पिट होल के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। मृतक की शिनाख्त सरजू प्रसाद झारिया (उम्र 30वर्ष) निवासी श्रीराम नगर मदनमहल के रूप में हुई। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक को अंतिम बार अजय बरकड़े के साथ देखा गया था।
विज्ञापन


अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अजय बरकड़े ने हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि शनिवार को उसने और सरजू झारिया ने ठेकेदार अनुज नारोलिया से बचे हुए 800 रुपये मजदूरी के लिए थे। फिर दोनों ने शराब एवं खाने का सामान खरीदकर नब्बे क्वार्टर सीमेन्ट के नाले के पास जाकर शराब पी और पैसे के बंटवारे की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने सीमेन्ट की ईंट से सरजू के सिर व चेहरे पर हमला कर दिया था। सिर से बहुत खून बहने के कारण वह गिर गया और उसकी मौत हो गयी। सरजू की पेंट की जेब से 600 रुपये एवं मोबाइल निकालकर अपने पास रख लिए थे। लाश को घसीटकर पुलिया के होल से नाले में डाल दिया था, और पत्थर वहीं पर पटक दिया था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed