{"_id":"652aacbaa632b23c44031357","slug":"jabalpur-contempt-petition-filed-in-ngt-regarding-air-pollution-caused-by-firecrackers-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण को लेकर एनजीटी में अवमानना याचिका दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण को लेकर एनजीटी में अवमानना याचिका दायर
Sat, 14 Oct 2023 08:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 14 Oct 2023 08:29 PM IST
सार
Jabalpur News: मंच का आरोप है कि आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। इसलिए अवमानना याचिका दायर की गई। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रभात यादव पैरवी करेंगे।
विज्ञापन
एनजीटी में अवमानना याचिका दायर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने वायु प्रदूषण को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में अवमानना याचिका दायर की है। मंच के डॉ पीजी नाजपांडे ने बताया कि वायु प्रदूषण से प्रदेश के रहवासियों की आयु पांच वर्ष घट रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट के मद्देनजर एनजीटी ने 27 अक्तूबर 2021 को निर्देश जारी किए थे कि खराब वायु प्रदूषण गुणवत्ता वाले शहरों में पटाखा प्रतिबंधित रहेगा और मध्यम श्रेणी वाले शहरों में मात्र दो घंटे ग्रीन पटाखे फोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने भी हानिकारक पटाखों पर रोक लगाने सैंपल टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए थे। मंच का आरोप है कि दोनों ही आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। इसलिए अवमानना याचिका दायर की गई, याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रभात यादव पैरवी करेंगे।
विज्ञापन
