{"_id":"646b4e928e538477b40e5a85","slug":"jabalpur-case-registered-against-ware-house-operator-and-computer-operator-in-40-lakh-wheat-scam-case-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: 40 लाख के गेहूं घोटाले मामले में वेयर हाउस संचालक व कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: 40 लाख के गेहूं घोटाले मामले में वेयर हाउस संचालक व कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज
Mon, 22 May 2023 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 22 May 2023 04:44 PM IST
सार
जबलपुर में गेहूं घोटाले मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। मामले का खुलासा तब हुआ था, जब बोरियों का रैंडम के आधार पर वजन किया गया तो 580 ग्राम गेहूं कम पाया गया। बोरियों में कोड व किसान के नाम के टैग नहीं मिले। बोरियों में निर्धारित से 847.9 क्विंटल गेहूं कम पाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समर्थन मूल्य में गेहूं उपार्जन में हेराफेरी तथा बोरियों में कम मात्रा भरने पर हल एग्री प्रो. कंपनी संचालक तथा मयंक वेयर हाउस के संचालक और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। गेहूं उपार्जन में हेराफेरी तथा बोरियों में कम मात्रा भरकर 1850 क्विंटल गेहूं का घोटाला किया गया है, जिसका मूल्य लगभग 40 लाख रुपये है।
कलेक्टर सौरभ सुमन ने इस खरीदी केंद्र में अनियमितता मिलने की शिकायत पर जांच टीम गठित की थी। जांच में पाया गया कि केंद्र को 70 हजार बारदान खरीदी में लिए दिया गया था। प्रत्येक बारदाने में 50 किलो के हिसाब से कुल 35 हजार किलो की गेहूं खरीदी की जानी थी। रिकॉर्ड में 36 हजार 200 क्विंटल खरीदना दिखाया गया। इस प्रकार एक हजार 200 क्विंटल की फर्जी खरीदी दर्शाई गई।
बोरियों का रैंडम के आधार पर वजन किया गया तो 580 ग्राम गेहूं कम पाया गया। बोरियों में कोड व किसान के नाम के टैग नहीं मिले। बोरियों में निर्धारित से 847.9 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। पुलिस ने हल एग्री प्रो कंपनी तथा मयंक वेयर हाउस के संचालक नरेन्द्र तोमर तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर विवेक राजपूत के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।