फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Aunt murdered two year old girl in Jabalpur when she cried

Jabalpur: दो साल की बच्ची के रोने पर चाची ने की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 03:08 PM IST
सबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: सबाहत हुसैन Updated Tue, 17 Oct 2023 03:08 PM IST
सार

Jabalpur: जबलपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चाची ने अपनी दो साल की भतीजी की उसके रोने पर हत्या कर दी। इस पूरे मामले के बाद पुलिस ने आरोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Jabalpur: Aunt murdered two year old girl in Jabalpur when she cried
दो साल की बच्ची के रोने पर चाची ने की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में एक महिला ने अपनी दो साल की भतीजी की हत्या कर दी। हत्या की वजह भी बेहद चौंकाने वाली है। बता दें कि दो साल की बच्ची ने रोना बंद नहीं किया तो उसकी चाची ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद चाची ने लाश को सोफे के नीचे छुपा दिया था। जिसके बाद पुलिस ने लाश को बरामद कर आरोपी चाची के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की छानबीन

हनुमानताल थाना प्रभारी एम द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव नगर मोहनिया निवासी मोहम्मद शकील की दो वर्षीय बेटी एलिजा सोमवार की दोपहर घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा आसपास में उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने बच्ची के संबंध में तत्काल छानबीन शुरू की और क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। इधर जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने पीड़ित के घर की तलाशी ली। जिसके बाद पुलिस को घर में बच्ची का शव सोफे के नीचे से मिला।
विज्ञापन


शव का कराया गया पोस्टमार्टम

शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर परिजनों से पूछताछ प्रारंभ की। विवेचना के दौरान यह बात सामने आई की मो शकील अपने अन्य भाईयों के साथ एक ही मकान में रहता था। सोमवार की दोपहर बच्ची अपनी चाची आसिफा के कमरे में खेलने गई थी। दोनों ने साथ में खाना भी खाया था। आसिफा को दोपहर में सोना था, इसलिए उसने बच्ची को अपनी मां के पास जाने के लिए कहा। मना करने पर उसने बच्ची को थप्पड़ मार दिया था। जिसके कारण वह रोने लगी थी। जब बच्ची चुप नहीं हुई तो आरोपी महिला ने उसका गला दबा दिया जिसके उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed