{"_id":"67b370be0c2aeb0d7106010a","slug":"in-jabalpur-a-wife-stayed-with-her-husband-s-dead-body-for-three-days-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: तीन दिन तक पति की लाश के साथ रही पत्नी, नजारा देख पुलिस वाले भी दंग; बदबू आने पर हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: तीन दिन तक पति की लाश के साथ रही पत्नी, नजारा देख पुलिस वाले भी दंग; बदबू आने पर हुआ खुलासा
Mon, 17 Feb 2025 10:54 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:54 PM IST
सार
Jabalpur: पत्नी अपनी पति की लाश के साथ तीन दिन तक सोती रही। मृतक पति कैंट बोर्ड में सफाईकर्मी था, जबकि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार रहती थी। जिस वजह से पति की मौत से वह अंजान रही।
विज्ञापन
पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर के गोराबाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी में रहने वाले रमेश वाल्मीकि (55) की तीन दिन पहले मृत्यु हो गई, लेकिन उनकी मानसिक रूप से कमजोर पत्नी इसे गहरी नींद समझती रही। जब घर से बदबू आई और मृतक का छोटा भाई वहां पहुंचा तब घटना का पता चला। पुलिस को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हार्ट पेशेंट थे रमेश वाल्मीकि
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि रमेश वाल्मीकि छावनी परिषद में सफाई कर्मचारी थे। वे अपनी पत्नी ललिता के साथ किराये के मकान में रहते थे। ललिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और दंपति की कोई संतान नहीं थी। रमेश पिछले कुछ समय से हृदय रोग से पीड़ित थे।
विज्ञापन
12 फरवरी से थे लापता, 3 दिन तक नहीं हुआ कोई संपर्क
रमेश 12 फरवरी को ड्यूटी से लौटकर घर आए और सो गए। इसके बाद तीन दिनों तक किसी से उनका संपर्क नहीं हुआ। छोटे भाई ने कई बार फोन करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। जब उन्होंने साथी कर्मचारियों से पूछा, तो पता चला कि रमेश 13 फरवरी को ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे।
छोटे भाई ने पहुंचकर दी पुलिस को सूचना
रविवार शाम को छोटा भाई घर पहुंचा और भाभी ललिता से रमेश के बारे में पूछा। ललिता ने बताया कि वह तीन दिनों से सो रहे हैं। जब भाई ने रमेश को उठाने की कोशिश की, तो देखा कि उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
