फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   House collapses, couple dies after being buried under debris

Jabalpur News: मकान हुआ धराशायी, मलबे में दबने से दंपती की मौत, सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

Fri, 30 Aug 2024 02:50 PM IST
Jabalpur bureau जबलपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:50 PM IST
सार

जबलपुर में एक मकान धराशायी हो गया। उसके मतबे में दबने से दंपती की मौत हो गई। 

विज्ञापन
House collapses, couple dies after being buried under debris
जबलपुर के मझौली में मकान ढहा। दो की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में मंझौली थानांतर्गत वार्ड नंबर-12 में बीती रात बारिश के दौरान एक कच्चा मकान धराशायी हो गया, जिसमें दीवार और छप्पर के मलबे में दबकर एक दंपति की मौत हो गई। घटना के समय उनके तीनों बच्चे और उनकी माँ दूसरे कमरों में थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए। इस हृदय विदारक घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर प्रशासन ने मृतक दंपत्ति के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि तथा मकान की क्षति के लिए 30 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की है। पुलिस के अनुसार, मंझौली के वार्ड नंबर-12 में अशोक दाहिया अपनी पत्नी विनीता दाहिया और तीन बच्चों के साथ रहते थे। बीती रात सभी खाना खाकर सो गए थे। रात करीब 12 बजे तेज बारिश के दौरान मकान का वह हिस्सा, जिसमें अशोक और उनकी पत्नी सो रहे थे, भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में दोनों दब गए और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक 45 वर्षीय अशोक दाहिया और उनकी 42 वर्षीय पत्नी विमला बाई की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


शासन से आर्थिक सहायता
घटना के बाद जिला प्रशासन ने राज्य शासन के निर्देशानुसार मृतक दंपत्ति के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। स्थानीय विधायक अजय विश्नोई ने मंझौली पहुँचकर मृतकों के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। तहसीलदार मंझौली आदित्य जंघेला ने बताया कि दीवार गिरने की घटना में मृत दंपत्ति के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ मकान की क्षति के लिए भी 30 हजार रुपये की राहत राशि दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed