फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   High Court Bar Elections: Advocate DK Jain elected president, 72 percent voting took place

हाईकोर्ट बार चुनाव: अधिवक्ता डीके जैन अध्यक्ष निर्वाचित, 72 फीसदी हुआ था मतदान, सचिव सहित अन्य का फैसला आज

Tue, 14 May 2024 08:04 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 08:04 AM IST
सार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए इस मर्तबा सात उम्मीदवार मैदान में थे। अधिवक्ता धन्य कुमार जैन ने सर्वाधिक 772 मत हासिल कर जीत का परचम लहराया। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय वर्मा को 353 मतों से हराया। 

विज्ञापन
High Court Bar Elections: Advocate DK Jain elected president, 72 percent voting took place
जबलपुर हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर हाईकोर्ट बार एसोसियेशन की नवीन कार्यकारिणी के लिए सोमवार 13 मई को हुए मतदान के बाद देर शाम अध्यक्ष पद की घोषणी की गई। मतगणना में धन्य कुमार जैन ने सर्वाधिक 772 मत हासिल कर जीत का परचम लहराया। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय वर्मा को 353 मतों से हराया। 
विज्ञापन


सुबह से प्रारंभ हुई मतदान की प्रकिया में कुल 72 फीसदी अधिवक्ताओं ने ही अपने मतों का प्रयोग किया। मतदाता सूची में शामिल कुल 2682 में से 1944 वकीलों ने किया मताधिकार का प्रयोग किया। उक्त जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि संपूर्ण मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हुई। चुनाव समिति के सभी सदस्य सुबह से शाम तक अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सजग रहे। मतदान प्रक्रिया बिना ब्रेक चलती रही।
विज्ञापन


सात प्रतिद्वंद्वियों में से जैन के सिर बंधा जीत का सेहरा
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए इस मर्तबा सात उम्मीदवार मैदान में थे। शाम साढ़े छह बजे से अध्यक्ष पद के मतों की गिनती प्रारंभ हुई। जिसमें धन्य कुमार जैन ने पहले ही राउंड से अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ना शुरु कर दिया और उसके बाद पलटकर नहीं देखा। जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे डीके जैन की जीत सुनिश्चित होती गई और अंतिम राउंड के परिणाम के साथ ही हाईकोर्ट बार की कमान जैन के हाथों में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसको कितने मिले मत
धन्य कुमार जैन 772
संजय वर्मा 419
सुनील चौबे 336
रमन पटेल 120
प्रवीण वर्मा 107
केके पांडे 78
आनंद चावला 71

सचिव सहित अन्य पदों पर इनका भाग्य मतपेटियों में हुआ कैद
सचिव पद पर निवर्तमान सचिव परितोष त्रिवेदी के अलावा असीम त्रिवेदी, अशोक कुमार गुप्ता व ओपी अग्निहोत्री के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें देवेन्द्र कुमार शर्मा, प्रकाश गुप्ता, मुकेश मिश्रा, ज्ञानेन्द्र पटेल, योगेश मोहन तिवारी, घनश्याम पांडे, प्रमेन्द्र सेन, नरेन्द्र कुमार शर्मा, सुशील कुमार मिश्रा, विश्वास पलिया, अमित जैन, शम्भुदयाल गुप्ता, प्रशांत अवस्थी व अनीता कैथवास शामिल हैं। सह सचिव पद के लिए योगेश सोनी, जितेन्द्र श्रीवास्तव, लवकुश मिश्रा, दीपक सिंह मैदान में है। कोषाध्यक्ष पद के लिए संगीता नायडू, राजेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र खरे, धर्मेन्द्र कुमार पांडे व पुस्तकालय सचिव पद के लिए अजय शुक्ला, पुष्पेन्द्र वर्मा, रजनीश उपाध्याय, अमन शर्मा मैदान में है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए गरिमा तिवारी, विनोद मिश्रा, हरीश शुक्ला, राजरूप पटेल, प्रेमनारायण वर्मा, कृष्णकुमार द्विवेदी, विवेक कुमार पांडे, अनुराग पटेल, शेषमणि मिश्रा, तीरथ प्रसाद जायसवाल, मुनेन्दर, सुनील कुमार गौतम, सपना तिवारी, अतुल सिंह भारद्वाज, प्रियंक चंसोरिया, नीरज पाठक, मनोज कुशवाहा, संदीप कुमार दुबे, अनुपम भट्ट, संजय कुमार मालवीय, रविन्द्र प्रताप सिंह, आजाद श्रीवास्तव, डॉ. वीरेन्द्र कुमार दुबे, स्मिता कहेरी व रूपेश सिंह के बीच मुकाबला है। इन सभी के भाग्य सोमवार को मतपेटियों में कैद हो गए। मंगलवार से परिणाम सामने आने लगेंगे। सर्वाधिक समय कार्यकारिणी के सात पदों की मतगणना में लगता है। इसीलिए संपूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा में कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed