फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Four inspectors including the office superintendent of Central GST arrested, demanded a bribe of one crore

MP News: सेंट्रल जीएसटी के कार्यालय अधीक्षक समेत पांच गिरफ्तार, घरों से बरामद हुए 83.26 लाख रुपये

Wed, 14 Jun 2023 06:09 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 14 Jun 2023 06:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सेंट्रल जीएसटी के पांच अधिकारियों को सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पान मसाला मैन्युफैक्चरिंग कंपनी से एक करोड़ रुपये की घूस मांगने का आरोप है।

विज्ञापन
Four inspectors including the office superintendent of Central GST arrested, demanded a bribe of one crore
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई जबलपुर की टीम ने आयकर चौक स्थित सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में दो अधीक्षकों और तीन इंस्पेक्टरों को सात लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पान मसाला बनाने वाली कंपनी से एक करोड़ रुपये की घूस मांगी गई थी। पहली किस्त के तौर पर 25 लाख रुपये अधिकारी ले चुके थे। आरोपियों के जबलपुर स्थित आवासीय एवं कार्यालयी परिसरों सहित सात स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसमें 83.26 लाख रुपये की नकद राशि बरामद हुई। गिरफ्तार सभी पांच आरोपियों  को सीबीआई मामलों के विशेष जज, जबलपुर की अदालत में बुधवार को पेश किया गया।

विज्ञापन


सीबीआई पुलिस अधीक्षक रिजपाल सिंह ने बताया कि टैक्स चोरी के मामले में दमोह जिले के नोहटा स्थित केजीएच फैक्ट्री पर 19 मई को सेंट्रल जीएसटी ने दबिश दी थी। उसे सील कर दिया गया था। क्लीयरेंस देने के लिए एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। फिर सौदा 35 लाख रुपये में तय हुआ था। 25 लाख रुपये की पहली किस्त अधिकारियों तक पहुंच गई थी। रिश्वत की शेष राशि के लिए सेन्ट्रल जीएसटी के अधिकारी कंपनी के मालिकों पर दबाव बना रहे थे। कंपनी के मालिकों ने दस लाख रुपये की शेष राशि के लिए समय मांगा था। बाद में दोनों पक्षों में सात लाख रुपये में सौदा हुआ था। सीबीआई ने जाल बिछाया और दो अधीक्षकों व तीन निरीक्षकों को शिकायतकर्ता से सात लाख रुपये की रिश्वत की मांग करने एवं स्वीकार करने के दौरान पकड़ा।
विज्ञापन


इसकी शिकायत कंपनी की तरफ से राजस्थान निवासी गिरिराज विजय तथा भागीरथ राय ने सीबीआई से की थी। रिश्वत की रकम लेकर कंपनी का कर्मचारी मंगलवार शाम आयकर चौक स्थित जीएसटी कार्यालय पहुंचा। कार्यालय अधीक्षक कपिल कामले अपने कक्ष में रिश्वत की रकम लेकर गिन रहे थे, तभी सीबीआई की टीम ने दबिश दी और रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस रिश्वत कांड में तीन इंस्पेक्टर भी शामिल थे। उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई सूत्रों से अनुसार कार्यालय अधीक्षक कपिल कामले के अलावा इंस्पेक्टर वीरेन्द्र जैन, विकास गुप्ता, प्रदीप हजारी के साथ ही एक अन्य को गिरफ्तार किया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed