फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Former bishop PC Singh's daughter did MBBS course for five crores

Jabalpur: पूर्व बिशप पीसी सिंह की बेटी ईओडब्ल्यू के रडार में, पांच करोड़ में किया था एमबीबीएस कोर्स

Wed, 09 Nov 2022 11:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 09 Nov 2022 11:28 PM IST
सार

प्रकरण की जांच में यह बात सामने आई है कि पूर्व बिशप की बेटी प्रियंका ने हैदराबाद से एमबीबीएस का कोर्स किया था। एमबीबीएस कोर्स में दाखिला के लिए बड़ी डोनेशन दी गई थी। कोर्स पूरा करने में पांच करोड़ रुपये व्यय हुए थे।

विज्ञापन
Former bishop PC Singh's daughter did MBBS course for five crores
EOW

विस्तार

शैक्षणिक संस्थाओं की राशि के दुरुपयोग तथा मिशन की सम्पत्ति के फर्जीवाड़े में जेल की हवा खा रहे पूर्व बिशप पीसी सिंह की बेटी भी ईओडब्ल्यू के रडार में है। बेटी ने हैदराबाद से एमबीबीएस कोर्स किया था, जिसमें पांच करोड़ खर्च हुए थे। ईओडब्ल्यू इस संबंध में पतासाजी कर रही है।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के डीएसपी स्वर्ण सिंह धामी के अनुसार प्रकरण की जांच में यह बात सामने आई है कि पूर्व बिशप की बेटी प्रियंका ने हैदराबाद से एमबीबीएस का कोर्स किया था। एमबीबीएस कोर्स में दाखिला के लिए बड़ी डोनेशन दी गई थी। कोर्स पूरा करने में पांच करोड़ रुपये व्यय हुए थे। पूर्व बिशप की पत्नी को नोरा सिंह को ईओडब्ल्यू ने पूछताछ के लिए तलब किया था। वे कैंसर पीड़ित होने के कारण पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू के समक्ष उपस्थित नहीं हुईं। उन्होंने लिखित जवाब पेश करते हुए इनकम टैक्स के दस्तावेज ईओडब्ल्यू को भेजे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व बिशप पीसी सिंह, उसका बेटा पीयूष तथा पत्नी नोरा सिंह सहित सुरेश जैकब को ईओडब्ल्यू प्रकरण में आरोपी बना चुकी है। पूर्व बिशप का खास सुरेश जैकब पूरे फर्जीवाड़े में उसके साथ था। पीयूष को बिना निर्धारित योग्यता काईस्ट चर्च स्कूल का प्राचार्य बना दिया गया था। इसके अलावा उसके स्कूल की राशि का दुरुपयोग किया था। पति नोरा सिंह पर आरोप है कि मिशनरी द्वारा संचालित आठ शैक्षणिक संस्थानों की मैनेजर रहने के दौरान उन्होंने लगभग 72 लाख रुपये अनैतिक तरीके से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ईओडब्ल्यू की टीम ने 8 सितंबर को पीसी सिंह के नेपियर टाउन स्थित कार्यालय तथा घर में दबिश दी थी। दबिश के दौरान 80 लाख का सोना, 1 करोड़ 65 लाख रुपये नगद, 48 बैंक खाते, 18352 यूएस डॉलर, 118 पाउंड, 9 लग्जरी गाड़ियां, 17 संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। दबिश के दौरान पीसी सिंह देश के बाहर थे। ईओडब्ल्यू ने सिंह को नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। पीसी सिंह के परिवार के सदस्यों के नाम पर बैंक में साढे 6 करोड़ रुपये जमा थे। इसके अलावा उसने मिशन कंपाउंड स्थित बेशकीमती जमीन खुद के नाम आधे दामों में खरीदी थी। बिशप रहते हुए उसने जमीन बेची और क्रेता के तौर पर स्वयं खरीद ली। पीसी सिंह के खिलाफ देशभर के अलग-अलग राज्यों में 60 मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed