फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Five Persons Died, After Travelling In Car Collided With Truck In Bandol Area Of Seoni District

खड़े टैंकर में जा घुसी कार, एक ही परिवार के पांच की मौत, तीन गंभीर

Mon, 21 Dec 2020 11:54 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, सिवनी।
पीटीआई, सिवनी। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 21 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five Persons Died, After Travelling In Car Collided With Truck In Bandol Area Of Seoni District
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सिवनी जिले में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बंडोल थाना अंतर्गत अलोनिया टोल प्लाजा के पास खड़े एक टैंकर में जा घुसी, जिससे कार में सवार एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


बंडोल पुलिस थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बताया कि अलोनिया टोल प्लाजा के पास सोमवार की शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार कार वहां खड़े एक टैंकर में जा घुसी। इससे कार में सवार आठ लोगों में से पांच की मौके पर मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं व दो पुरूष हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस हादसे में कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंचेश्वर ने बताया कि सभी मृतक व घायल एक ही परिवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मृतकों में विजय बहादुर पटेल, उनकी पत्नी सरिता, उनका बेटा अजय कुमार, राधा पटेल एवं एक अन्य महिला शामिल है। वहीं, घायलों में विजय बहादुर की बेटी चंदना (20), राधा का बेटा पंकज पटेल (4) एवं श्रेया (9) शामिल हैं।

पंचेश्वर ने कहा प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय कार में सवार पटेल परिवार बनारस (उत्तर प्रदेश) से कर्नाटक के बेंगलुरू लौट रहा था। उन्होंने कहा कि यह भीषण हादसा टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कार को विजय बहादुर पटेल चला रहे थे।


पंचेश्वर ने बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कई टन वजनी टैंकर काफी तेजी से आगे बढ़ गया और कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। बाद में टोल कर्मचारियों ने कार के पास पहुंचकर मृतकों व घायलों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed