फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   EOW raid in Jabalpur, disproportionate assets found

Jabalpur: आय से अधिक संपत्ति मामले में समिति सहायक प्रबंधक के घर पर छापे, कमाई से 218 गुना अधिक संपत्ति मिली

Mon, 08 Aug 2022 06:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 08 Aug 2022 06:03 PM IST
सार

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, इमलई के सहायक प्रबंधक के घर और कार्यालय पर सोमवार सुबह ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच की गई। प्रथमदृष्टया 218 गुना अधिक संपत्ति होना पाया गया है। 

विज्ञापन
EOW raid in Jabalpur, disproportionate assets found
आय से अधिक संपत्ति मामले में जबलपुर ईओडब्ल्यू ने सर्चिंग की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक के घर और कार्यालय पर सोमवार सुबह ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच की गई। प्रथमदृष्टया 218 गुना अधिक संपत्ति होना पाया गया है। प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जबलपुर जिले की तहसील कुंडम की इमलई की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का है। यहां के सहायक प्रबंधक पन्नालाल उइके के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच निरीक्षक मोमेंद्र मर्सकोले से कराई गई। जांच में अधिक संपत्ति मिलने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 13 (1) बी, 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित अधिनियम, 2018 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी द्वारा अर्जित संपत्ति एवं निवेश आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए कोर्ट से सर्च वारंट लेकर सोमवार सुबह-सुबह पन्नालाल के घर ग्राम जमगांव और इमलई स्थित कार्यालय पर सर्च कार्रवाई की जा रही है। जांच में पन्नालाल के पास दो मकान, 22.5 एकड़ कृषि भूमि की सात रजिस्ट्री, जबलपुर में एक प्लॉट, एक ट्रैक्टर, एक कार, चार दोपहिया वाहन, आठ बैंक खाते के दस्तावेज, दस बीमा पॉलिसी में निवेश की जानकारी मिली है। बैंक खातों के विवरण संबंधितों बैंकों से निकाले जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed