फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Crime Impostor Baba murdered for molestation and body thrown in river police engaged in investigation

Jabalpur Crime: छेड़छाड़ करने पर ढोंगी बाबा की हत्या कर नदी में फेंका शव, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 13 Aug 2024 10:09 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 10:09 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक बाबा की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ करने वाले ढोंगी बाबा की हत्या कर शव नदी में फेंका गया है।

विज्ञापन
Jabalpur Crime Impostor Baba murdered for molestation and body thrown in river police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में झाड़-फूूंक के दौरान एक महिला से छेड़छाड़ करने के विरोध में परिवार ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ढोंगी बाबा का अपहरण किया। इसके बाद उसकी हत्या का लाश को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने जांच के बाद हत्या और अपहरण सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस लाश की तलाश में रेस्क्यू आपरेशन प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ के लिए सभी आरोपियों को रिमांड पर लिया है। सीएसपी गोरखपुर एचआर पांडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजीवनी नगर थाना अंतर्गत हल्लड़ पटेल निवासी बसोरी लाल उम्र 46 साल झाड़-फूंक का काम करता था। बाबा के लापता होने की रिपोर्ट 20 जुलाई को दर्ज करवाई गई थी। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उसे अंतिम बार गुड्डू विश्वकर्मा, उसके नाबालिग पुत्र तथा दोस्त आशीष सोनी के साथ देखा गया था। पुलिस ने तीनों व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने गुमराह करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बता दें कि तीनों पर मनोवैज्ञानिक तरीके से दबाव डाला गया तो उन्होंने बताया कि गुड्डू विश्वकर्मा नामक व्यक्ति की पत्नी झाड़-फूंक करवाने के लिए आई थी। इस दौरान ढोंगी बाबा ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। बाबा की हरकत के संबंध में उसने परिजनों को बताई थी, जिसके बाद गुड्डू ने अपनी पत्नी, बेटी, नाबालिग बेटे तथा दोस्त के साथ मिलकर बाबा की हत्या करने की साजिश रची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिश के तहत गुड्डू, नाबालिग बेटा तथा दोस्त के साथ बाबा को कार में बैठाकर ले गया। इसके बाद गोटेगांव से होते हुए चरगवां स्थित कुसनेर नदी के पुल पर पहुंचा। बरसात के कारण नदी का बहाव तेज थी। पुल पर तीनों ने मिलकर ढोंगी बाबा की गर्दन काट दी और शव तथा वारदात में प्रयुक्त हथियार को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। शव की तलाश के लिए नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed