{"_id":"604d11a03a9ecb435e2320fb","slug":"despite-taking-two-doses-of-corona-vaccine-doctor-got-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : जबलपुर में कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद डॉक्टर हुईं संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : जबलपुर में कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद डॉक्टर हुईं संक्रमित
Sun, 14 Mar 2021 12:55 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जबलपुर
पीटीआई, जबलपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
कोरोना की वैक्सीन लगवाते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : PTI
मध्य प्रदेश में जबलपुर के सरकारी गांधी मेडिकल कॉलेज की एक वरिष्ठ महिला डॉक्टर कोविड-19 के टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
डॉक्टर के करीबी लोगों ने कहा कि डॉक्टर का मानना था कि टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं है और संभवत: इसी लापरवाही के चलते उन्हें टीका लगाने के बावजूद संक्रमण हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 48 वर्षीय डॉक्टर को कोरोना टीके के पहली खुराक 16 जनवरी को मिली थी जबकि दूसरी खुराक एक मार्च को मिली। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को जांच में डॉक्टर को कोरोना संक्रमित पाया गया और इसके चलते उन्हें 14 दिनों तक पृथक-वास की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
