फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Death itself jumped from the bridge to make a reel in jabalpur

Jabalpur: रील बनाने के लिए पुल से लगाई मौत ही छलांग, तिलवारा घाट में अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत

Sun, 19 May 2024 08:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 19 May 2024 08:08 PM IST
सार

Jabalpur: रील बनाने के लिए युवक तिलवारा घाट स्थित पुराने पुल से नर्मदा नदी में कूद गये, जिसकी डूबने से मौत हो गयी। वहीं, एक अन्य घटना में नहाते समय गहने पानी में जाने से युवक की मौत हो गयी। दोनों घटना नर्मदा नदी के तिलवारा घाट में घटित हुई।

विज्ञापन
Death itself jumped from the bridge to make a reel in jabalpur
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तिलवारा थाना प्रभारी बृजेष मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार परसवाडा शांति नगर निवासी अंकुर गोस्वामी उम्र 20 साल अपने साथी के साथ नर्मदा नदी के तिलवारा घाट गया था। दोनों दोस्त तिलवारा घाट के पुराने पुल पहुंचे।

विज्ञापन


सोशल मीडिया में रील अपलोड करने के लिए अंकुर ने पुराने पुल से नदी में छलांग लगा दी। उसका दोस्त वीडियो बना रहा था। नदी में कूदने के बाद अंकुर ने तैरकर किनारे आने का प्रयास किया परंतु गहरे पानी में डूबने लगा। दोस्त ने उसे बचाने के लिए घाट में उपस्थित नाक चालकों से गुहार लगाई।
विज्ञापन


नाव चालक बचाव के लिए पहुंचे, उसके पहले युवक नदी में डूब गया था। नाव चालक व स्थानीय गोताखोर युवक को नदी में तलाष का बाहर लाये तो उसकी मौत हो गयी थी। युवक द्वारा लगाई गई मौत की छलांग का वीडियों भी सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार तिलवारा घाट में घटित एक अन्य घटना में नीरज चक्रवर्ती उम्र 20 साल की मौत हो गयी। नीरज नहाते समय गहने पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने सूचना मिलने पर शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed