फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Congressmen took out Kisan Nyay Yatra on tractors said tax and inflation broke their back

MP News: कांग्रेसियों ने ट्रैक्टर पर सवार होकर निकाली किसान न्याय यात्रा, कहा- टैक्स और महंगाई ने तोड़ी कमर

Fri, 20 Sep 2024 05:42 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2024 05:42 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की कटनी कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान महंगाई की मार झेल रहे हैं। आय दोगुनी तो नही हुई। हां, खेती जरूर महंगी हो गई है। समर्थन मूल्य का सपना दिखाने वाली बीजेपी किसानों को जवाब क्यों नहीं देती की उनसे झूठे वादे किए थे।

विज्ञापन
Congressmen took out Kisan Nyay Yatra on tractors said tax and inflation broke their back
ट्रैक्टर पर सवार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दर्जनों ट्रैक्टर पर सवार होकर कटनी कांग्रेस ने शुक्रवार को किसान न्याय यात्रा निकाली है, जिसमें शमिल हुए कांग्रेस नेता अमित शुक्ला ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा है। अमित शुक्ला ने कहा, पूरा देश बीजेपी के झूठे वादों से परेशान है। मध्यप्रदेश के किसान अपनी उपज के समर्थन मूल्य की मांग के लिए आंदोलन और प्रदर्शन कर रहा है। बीते दस साल में खेती 25 हजार रुपये महंगी हो गई है। क्योंकि बीजेपी राज में डीजल 35 रुपये लीटर महंगा हुआ है तो वहीं सरकार कीटनाशक में 18 प्रतिशत, खेती के उपकरणों में 12 प्रतिशत तो खाद में पांच प्रतिशत का गब्बर टैक्स बढ़ाकर वसूल कर रही है।

विज्ञापन


किसान न्याय यात्रा में शामिल होने पूर्व विधायक सौरभ सिंह, नीरज सिंह बघेल, पद्मा शुक्ला, संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा, एनएसयूआई नेता अजय खटीक सहित सैकड़ों कांग्रेसी दर्जन भर ट्रैक्टर में बैठकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कचहरी चौकी पहुंचे थे। जहां उन्होंने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों की उपज का समर्थन मूल्य देने की मांग रखी है।
विज्ञापन


इसी दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ने कहा कि किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का वादा देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। लेकिन उनकी नेशनल स्टेटिस्टिकल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि हर किसान के ऊपर 74 हजार का कर्जा है। वहीं, औसतन प्रतिदिन आय महज 27 रुपये रह गई है। किसान अपना खून पसीने बहाकर खेती करता है। लेकिन उसकी उपज का सरकार समर्थन मूल्य भी नहीं दे रही है। इन तमाम मुद्दों को लेकर आज कटनी कांग्रेस सैकड़ों की संख्या में शामिल होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि बीजेपी, हमारी मांग जो किसान हित में है, अगर उसे पूरा नहीं करेंगी तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर में सवार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

ट्रैक्टर में सवार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

ट्रैक्टर में सवार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

ट्रैक्टर में सवार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

ट्रैक्टर में सवार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

ट्रैक्टर में सवार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

ट्रैक्टर में सवार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

किसान न्याय यात्रा रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed