{"_id":"65bf92c3af162c7e590a25ee","slug":"case-registered-against-go-green-warehouse-company-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गो-ग्रीन वेयर हाउस कंपनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गो-ग्रीन वेयर हाउस कंपनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने का मामला
Sun, 04 Feb 2024 07:06 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 04 Feb 2024 07:06 PM IST
सार
MP News: शासकीय धान को खुर्द-बुर्द करने वाली गो-ग्रीन वेयर हाउस कंपनी के खिलाफ जबलपुर जिले के बरेला तथा गोसलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। संबंधित कंपनी द्वारा लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की धान खुर्द-बुर्द की शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गयी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक एसआर निमोदा से प्राप्त जानकारी के अनुसार साल 2021-22 में जिले के ओपन कैप धन भंडारण के लिए मेसर्स गो-ग्रीन वेयर हाउस प्राइवेट लिमिटेड से अनुबंध किया गया था। अनुबंध के अनुसार गोसलपुर तथा बरेला स्थित ओपन कैंप में धान का भंडारण किया गया था।
विज्ञापन
725 मीट्रिक टन धान गायब मिली
गोसलपुर ओपन कैप में लगभग 7390 मीट्रिक टन धान का भंडारण किया गया था। गो-ग्रीन द्वारा सिर्फ लगभग 5916 मीट्रिक टन धान की सप्लाई की गई। ओपन कैंप में दो प्रतिशत मान्य कमी के बाद भी लगभग 1336 मैट्रिक टन धान होनी चाहिए थी, जो नहीं मिली। इसी प्रकार बरेला ओपन कैंप में लगभग 725 मीट्रिक टन धान गायब मिली। जिसकी रिपोर्ट गोसलपुर तथा बरेला थाने में दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने कंपनी के सीईओ संतोष साहू सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
