फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Body of a two-day-old newborn found naked in a drain in Jabalpur

शर्मसार हुआ बाल दिवस: नाले में निर्वस्त्र मिला दो दिन के नवजात का शव, फेंकने वाले का पता लगाएगी पुलिस

Mon, 14 Nov 2022 07:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Nov 2022 07:43 PM IST
सार

जबलपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दो दिन के नवजात का शव नाले में पड़ा मिला है। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर नवजात शुश के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
Body of a two-day-old newborn found naked in a drain in Jabalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

पूरा देश एक तरफ बच्चों को समर्पित बाल दिवस मना रहा है, वहीं दूसरी तरफ अब भी कुछ लोग ऐसे हैं जो नवजात को नाले में फेंक रहे हैं। जबलपुर में लोगों ने जब नाले में पड़ा शिशु का शव देखा तो उनकी रूह कांप उठी। घटना रेलवे कॉलोनी लोको एरिया में घटित हुई। 
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश कौरव के अनुसार डायल 100 को रेलवे कॉलोनी लोको लाइन स्थित नाले में एक नवजात शिशु की लाश पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। डायल 100 ने घटनास्थल में पहुंचकर थाने को घटना के संबंध में सूचित किया। नाले में निर्वस्त्र अवस्था में नवजात शिशु का शव पड़ा था। नवजात शिशु की उम्र लगभग दो दिन होगी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कौरव ने बताया कि घटनास्थल के पास कैमरे नहीं लगे हुए हैं। नवजात शिशु लड़का है और संभवता प्रसव छुपाने के लिए उसे नाले में फेंका गया है। नवजात शिशु को किसने फेंका इस संबंध में पतासाजी जारी है। बच्चा मृत पैदा हुआ था या उसे मारकर या जिंदा फेंका गया था, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed