फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Balaghat: Village employment officer caught red handed taking Rs 10,000

MP News: दस हजार लेते रंगे हाथ पकड़ाया ग्राम रोजगार अधिकारी, PMAY की किस्त खाते में डालने मांग रहा था घूस

Mon, 04 Mar 2024 07:27 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 07:27 PM IST
सार

बालाघाट जिले के ग्राम चिखला निवासी कृष्णा चौधरी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान आवंटित हुआ था। योजना की दूसरी किस्त खाते में डालने के लिए अमई पंचायत के ग्राम रोजगार जय चंद्र विसेन ने दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
Balaghat: Village employment officer caught red handed taking Rs 10,000
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त खाते में डालने के नाम पर रिश्वत लेने वाले ग्राम रोजगार को लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है। उसे दस हजार की घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू के अनुसार बालाघाट जिले के ग्राम चिखला निवासी कृष्णा चौधरी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान आवंटित हुआ था। योजना की दूसरी किस्त खाते में डालने के लिए अमई पंचायत के ग्राम रोजगार जय चंद्र विसेन ने दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त विभाग से की थी। लोकायुक्त ने शिकायत की पड़ताल के बाद ट्रैप तैयार किया। योजना अनुसार रिश्वत की रकम देकर शिकायतकर्ता को आरोपी के पास भेजा। शिकायतकर्ता सोमवार को पंचायत कार्यालय ग्राम अमई पहुंचा था। जैसे ही ग्राम सहायक ने रिश्वत की रकम लेकर अपने पास रखी, वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed