फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Balaghat: Case registered against the contractor for shoddy road construction, Collector took action

Balaghat: घटिया सड़क निर्माण पर ठेकेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज, विधायक की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया एक्शन

Sun, 06 Aug 2023 09:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Aug 2023 09:06 PM IST
सार

बालाघाट में गुणवत्तताहीन सड़क बनाने वाले ठेकेदार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। जिस सड़क का निर्माण किया गया था वह उखड़ गई और उसमें बड़े-बड़े गढ्ढे बन गए। इसके कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही थी।

विज्ञापन
Balaghat: Case registered against the contractor for shoddy road construction, Collector took action
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत गुणवत्तताहीन सड़क बनाने वाले ठेकेदार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। कलेक्टर बालाघाट के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बैहर से कटंगी लगभग 10.60 किलोमीटर मार्ग का निर्माण 4 करोड़ 45 लाख 11 हजार रुपये में किया जाना था। जो निर्माण कार्य किया गया है, वह बहुत ही घटिया स्तर का है और कुछ निर्माण कार्य शेष था। जिस सड़क का निर्माण किया गया था वह उखड़ गई और उसमें बड़े-बड़े गढ्ढे बन गए। इसके कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही थी। घटिया निर्माण के बावजूद भी अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से 80 प्रतिशत राशि का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में बैहर विधायक संजय उइके ने शिकायत की थी। इस पर कलेक्टर डॉक्टर गिरीश मिश्रा द्वारा जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच में निम्न स्तरीय कार्य तथा सुनियोजित तरीके से शासकीय राशि का दुरुपयोग करना पाया गया। बैहर पुलिस ने ग्वालियर की फर्म मेसर्स भारतीय बिल्डकॉन के मालिक एवं ठेकेदार उदय शर्मा मध्यप्रदेश ग्रामीण विकास प्राधिकरण क्रियान्वयन इकाई के सहायक प्रबंधक अनिल गढ़वाल और उपयंत्री विनोद कुमार आर के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज को प्रकरण को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed