फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Bag containing 1.4 million rupees stolen from an ASI on a bus

जबलपुर: एएसआई का 14 लाख रुपयों से भरा बैग बस से पार, बदमाश ने तीन मिनट में वारदात को दिया अंजाम

Fri, 30 Oct 2026 05:48 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 05:48 PM IST
सार

रीवा यातायात विभाग में पदस्थ एएसआई शिव नरेश तिवारी का 14 लाख रुपये से भरा बैग रीवा से नागपुर जाते समय गोसलपुर के सोनम ढाबे पर बस से गायब हो गया। एएसआई के बाथरूम जाने के दौरान हुई इस घटना की पुलिस जांच कर रही है। यात्रियों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Bag containing 1.4 million rupees stolen from an ASI on a bus
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा से नागपुर की यात्रा कर रहे यातायात विभाग में पदस्थ एक सहायक सब इंस्पेक्टर शिव नरेश तिवारी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब बस में रखा 14 लाख रुपयों से भरा बैग रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि एएसआई के बेटे ने नागपुर में मकान लिया है। जिसकी रकम अपने बेटे को देने के लिए बीती रात राजहंस बस से नागपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में गोसलपुर थाना क्षेत्र स्थित सोनम ढाबे पर बस रुकी। इसी दौरान एएसआई बाथरूम जाने के लिए नीचे उतरे। जब वह महज तीन मिनट बाद वापस लौटे तो सीट पर रखा रुपयों से भरा बैग गायब था। अचानक हुई इस घटना से एएसआई के होश उड़ गए। उन्होंने बस में बैग की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कलयुग की सावित्री: करवाचौथ पर पति की जान बचाने के लिए व्रत में जहरीले सांप से भिड़ी पत्नी, पटक-पटककर ले ली जान
विज्ञापन


गोसलपुर पुलिस ने बताया कि रीवा के यातायात विभाग में पदस्थ एएसआई शिव नरेश तिवारी बस से रीवा से नागपुर जा रहे थे। उनके पास करीब 14 लाख रुपये नगद रखे हुए थे। जानकारी के मुताबिक वह यह रकम नागपुर में अपने बेटे को देने के लिए लेकर जा रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने रुपयों से भरा बैग अपने पास बस में रखा हुआ था। सब कुछ सामान्य चल रहा था। बस जैसे ही गोसलपुर के सोनम ढाबे के समीप पहुंची, तभी एएसआई बाथरूम जाने के लिए बस से नीचे उतर गए। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही मिनटों में उनके साथ इतनी बड़ी घटना हो जाएगी। पहले उन्होंने आसपास नजर दौड़ाई और फिर बस के अंदर बैग की तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बैग में 14 लाख रुपये होने के कारण उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी संबंधित स्तर पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की परिस्थितियों को देखते हुए यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि आखिर महज तीन मिनट के भीतर बैग किसने और कैसे गायब किया। क्या किसी ने पहले से एएसआई की गतिविधियों पर नजर रखी थी या ढाबे पर बस रुकने के दौरान मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के लिए इन सभी बिंदुओं की जांच महत्वपूर्ण होगी। बस में सफर कर रहे यात्रियों के साथ चालक और परिचालक से पूछताछ के साथ ही पुलिस ने आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed