{"_id":"6489ded33c1fb79961069ed9","slug":"alignment-of-rail-track-deteriorated-more-than-a-dozen-trains-were-late-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: गुररा-इटारसी रेल खंड के बीच रेल पटरी का एलाइनमेंट बिगड़ा, एक दर्जन से अधिक ट्रेन हुईं लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: गुररा-इटारसी रेल खंड के बीच रेल पटरी का एलाइनमेंट बिगड़ा, एक दर्जन से अधिक ट्रेन हुईं लेट
Wed, 14 Jun 2023 09:07 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 14 Jun 2023 09:07 PM IST
सार
गुररा-इटारसी रेलखंड के बीच रेल पटरी का एलाइनमेंट बिगड़ गया था। इससे रेल यातायात बाधित रहा। दो बार पटरी का एलाइनमेंट सुधारा गया।
विज्ञापन
गुररा-इटारसी रेल खंड के बीच रेट पटरी का एलाइनमेंट बिगड़ गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम मध्य रेलवे के गुररा-इटारसी रेल खंड के बीच रेट पटरी का एलाइनमेंट बिगड़ गया। रेल पटरी के मुड़ने के कारण यातायात ठप हो गया था। इसके कारण एक दर्जन से अधिक ट्रेन लेट हो गईं। दोपहर एक बजे के बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका। पटरी मुड़ने का कारण तो सामने नहीं आया है, पर जानकारों का कहना है कि गर्मी में ऐसा होना संभव है।
सीपीआरओ राहुल जयपुरिया के अनुसार गुररा-इटारसी रेलखंड के बीच रेल पटरी का एलाइनमेंट बिगड़ गया था। जानकारी मिलने पर इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने सुधार कार्य किया। जिसके बाद सुबह 9 बजे से यातायात प्रारंभ हो गया। इसके कुछ देर बाद ही पटरी की एलाइनमेंट पुनः बिगड़ गया। सुधार कार्य के लिए रेल यातायात रोक दिया गया था। इसके कारण एक दर्जन से अधिक ट्रेन लेट हुई हैं। दोपहर एक बजे तक सुधार कार्य पूर्ण हो गया था और यातायात सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं।