फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Alignment of rail track deteriorated, more than a dozen trains were late

Jabalpur: गुररा-इटारसी रेल खंड के बीच रेल पटरी का एलाइनमेंट बिगड़ा, एक दर्जन से अधिक ट्रेन हुईं लेट

Wed, 14 Jun 2023 09:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 14 Jun 2023 09:07 PM IST
सार

गुररा-इटारसी रेलखंड के बीच रेल पटरी का एलाइनमेंट बिगड़ गया था। इससे रेल यातायात बाधित रहा। दो बार पटरी का एलाइनमेंट सुधारा गया। 

विज्ञापन
Alignment of rail track deteriorated, more than a dozen trains were late
गुररा-इटारसी रेल खंड के बीच रेट पटरी का एलाइनमेंट बिगड़ गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम मध्य रेलवे के गुररा-इटारसी रेल खंड के बीच रेट पटरी का एलाइनमेंट बिगड़ गया। रेल पटरी के मुड़ने के कारण यातायात ठप हो गया था। इसके कारण एक दर्जन से अधिक ट्रेन लेट हो गईं। दोपहर एक बजे के बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका। पटरी मुड़ने का कारण तो सामने नहीं आया है, पर जानकारों का कहना है कि गर्मी में ऐसा होना संभव है। 
विज्ञापन


सीपीआरओ राहुल जयपुरिया के अनुसार गुररा-इटारसी रेलखंड के बीच रेल पटरी का एलाइनमेंट बिगड़ गया था। जानकारी मिलने पर इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने सुधार कार्य किया। जिसके बाद सुबह 9 बजे से यातायात प्रारंभ हो गया। इसके कुछ देर बाद ही पटरी की एलाइनमेंट पुनः बिगड़ गया। सुधार कार्य के लिए रेल यातायात रोक दिया गया था। इसके कारण एक दर्जन से अधिक ट्रेन लेट हुई हैं। दोपहर एक बजे तक सुधार कार्य पूर्ण हो गया था और यातायात सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed