{"_id":"631721d1ffaa544760232adc","slug":"accounts-manager-arrested-for-taking-bribe-of-80-thousand-in-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जबलपुर में 80 हजार की रिश्वत लेते लेखा प्रबंधक गिरफ्तार, जिला अस्पताल में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जबलपुर में 80 हजार की रिश्वत लेते लेखा प्रबंधक गिरफ्तार, जिला अस्पताल में हड़कंप
Tue, 06 Sep 2022 04:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 06 Sep 2022 04:03 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग की योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में संविदा कर्मचारी श्रद्धा ताम्रकार को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई मंगलवार दोपहर मिशन के विक्टोरिया अस्पताल परिसर स्थित कार्यालय में की गई।
विज्ञापन
पदस्थ जिला लेखा प्रबंधक श्रद्धा ताम्रकार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर जिला अस्पताल में लोकायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ जिला लेखा प्रबंधक श्रद्धा ताम्रकार को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता सुनील कुमार मिश्रा का 13 लाख 24000 रुपये का बिल बकाया था, जिसे पास करने के लिए एक लाख रुपये की मांग कि गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा ताम्रकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में जिला लेखा प्रबंधक (डेम) पद पर संविदा सेवाएं दे रही हैं। मिश्रा ट्रेवल्स के संचालक ने विगत दिवस लोकायुक्त एसपी को संजय साहू से श्रद्धा ताम्रकार के खिलाफ रिश्वतखोरी की शिकायत की थी। मिश्रा ट्रेवल्स के कई वाहन स्वास्थ्य विभाग और एनएचएम में अनुबंधित हैं। अनुबंधित वाहनों के बकाया बिलों के भुगतान के लिए श्रद्धा ने ट्रेवल्स संचालक से रिश्वत की मांग की थी। इस रिश्वतखोरी की शिकायत मिलने पर एसपी लोकायुक्त ने टीम का गठन करते हुए श्रद्धा को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मंगलवार को एनएचएम कार्यालय में दबिश दी। ट्रेवल्स संचालक ने जैसे ही रिश्वत के 80 हजार रुपये श्रद्धा को दिए, लोकायुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई की सूचना से विक्टोरिया अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पूर्व पदस्थापना के जिलों में भी श्रद्धा के कामकाज पर अंगुली उठती रही है। जबलपुर में पदस्थापना के दौरान बिलों का भुगतान समय से न करने की शिकायतें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक पहुंचती रही हैं। लोकायुक्त एसपी साहू ने कहा, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत श्रद्धा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। आय से अधिक संपत्ति का भी पता लगाया जाएगा। विदित हो कि श्रद्धा ताम्रकार को संविदा नौकरी में हर माह 30 हजार रुपये वेतन मिलता है।
मिश्रा ट्रेवल्स के संचालक को जिन बिलों का भुगतान किया जा चुका था, उनका भी कमीशन श्रद्धा की ओर से मांगा जा रहा था। ट्रेवल्स संचालक ने कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से श्रद्धा की शिकायत की थी, परंतु कार्रवाई नहीं हुई। अंततः उसे लोकायुक्त की शरण लेनी पड़ी।
