फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Accountant and assistant caught taking bribe

Jabalpur News: लेखापाल और उसका सहायक रिश्वत लेते हुए पकड़े गए, लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई

Wed, 07 Aug 2024 03:09 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 07 Aug 2024 03:09 PM IST
सार

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू के अनुसार शिकायतकर्ता लेखापाल 30 मई को सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पेंशन, ग्रेच्युटी और सेवा पुस्तिका की जांच के एवज में लेखापाल राजेन्द्र कुमार मार्को ने 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद आरोप लेखापाल और उसके सहायक को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Accountant and assistant caught taking bribe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले के डिंडौरी के मेंहदवानी बीईओ कार्यालय में पदस्थ लेखापाल अपने सहायक के माध्यम से रिश्वत की रकम ले रहा था। इस दौरान लोकायुक्त की टीम ने सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त की टीम ने लेखापाल और सहायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू के अनुसार, लेखापाल मदन कुमार नामदेव 30 मई को सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पेंशन, ग्रेच्युटी और सेवा पुस्तिका की जांच के एवज में लेखापाल राजेंद्र कुमार मार्को ने 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस मामले की शिकायत मदन कुमार के पुत्र दीपक ने लोकायुक्त में की थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता लेखापाल राजेंद्र कुमार मार्को के शासकीय आवास में रिश्वत की रकम लेकर पहुंचा। जैसे ही लेखापाल के सहायक राजेश उईके ने रिश्वत की रकम ली, लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी राजेश उईके किसी शासकीय पद पर नहीं है और वह लेखापाल राजेंद्र कुमार मार्को के व्यक्तिगत सहायक के रूप में कार्य करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed